✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

एक राशन कार्ड मतलब कई सौगात, सरकारी योजनाओं को लेने के लिए खोलता है द्वार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:32:32 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों को मुफ्त में राशन दिया जाता है. जिसके लिए सरकार की ओर से पहले लोगों का राशन कार्ड बनवाया जाता है. इसी के आधार पर लोगों को हर महीने मुफ्त में राशन मिलता है. इस कार्ड को दिखाने से महज राशन ही नहीं मिलता बल्कि यह कई जरूरी दस्तावजों के रूप में आपके काम आता है. अगर आपके पास राशन कार्ड ना हो तो आप कई ऐसी सरकारी योजनाएं है. जिसका लाभ नहीं नहीं ले सकते है. जिसकी जानकारी आपको भी नहीं होगी.

सरकारी योजना का नहीं मिल सकता है लाभ

आपको बताये कि इन दिनों ज्यादातार सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है लेकिन और भी ऐसे कई जरूरी दस्तावेज है जिसके नहीं रहने से आपको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकता है. आपको बता दे कि अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो फिर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की की ओर से गरीबी रेखा की सूची में आपको नहीं जोड़ा जाता है.यानि जो भी बीपीएल परिवार को लाभ मिलता है उससे आप वंचित रह जायेंगे.

उज्ज्वला योजना का नहीं मिलेगा लाभ

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस की ओर से आपको सरकार की ओर से मुफ्त में राशन दिया जाता है, अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप इस योजना का भी लाभ उठा सकते है.इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार की ओर से महिलाओं को जो लाभ दिया जाता है, वह भी राशन कार्ड के बिना नहीं मिल सकता है, यानि राशन कार्ड नहीं होने पर आप प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का भी लाभ नहीं मिल पायेगा.

आयुष्मान भारत योजना का नहीं मिलेगा लाभ

 इसके साथ ही सरकार की ओर से गरीब लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाती है, इसके तहत आपको 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में करवाया जाता है, अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो फिर आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी नहीं उठा पाएंगे.वही इसके अलावा और भी कई केंद्र और राज्य सरकार की योजना है जिसका लाभ लेने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना जरूरी है अगर अब तक आपने राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको जल्दी ही इसे बनवाना चाहिए और केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए.

Tags:utility newsration cardimportance of ration cardration card rulesgoverment schemesration card newstrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.