✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दस दिनों के रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया डेढ़ क्विंटल का मगरमच्छ, लोगों ने ली राहत की सांस 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:48:23 AM

रोहतास(ROHTAS): रोहतास जिले के सोन नहर कैनाल में एक मगरमच्छ वन विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ था. लेकिन अब दस दिनों के  के बाद मगरमच्छ पकड़ में आ गया. इसके वन विभाग को काफी मशक्क़त करनी पड़ी. इसके बाद प्रशासन, वन विभाग और आम लोगों ने राहत की सांस ली. विगत 23 अगस्त को सोन कैनाल नहर में पहली डेहरी थाना क्षेत्र के मथुरी के पास लगभग 10 से 12 फुट लम्बा भारी भरकम मगरमच्छ देखा गया था.  इसके बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल था. आस पास के लोग नहर में मवेशियों को लेकर जाते थे और अन्य कार्य भी करते थे. जिसको लेकर प्रशासन द्वारा आम जनों से अपील की थी कि नहर के तरफ नहीं जाए और अपने माल मवेशियों को भी नहीं ले जाएं. ताकि किसी खतरे को टाला जा सके. बताया जा रहा है कि पकड़े गए मगरमच्छ का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है.

बुधवार को नासरीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर के पास उक्त मगरमच्छ को देखने के बाद प्रशासन को सूचित किया गया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने लगभग 4 घंटे तक के काफी मशक्कत के बाद इसका रेस्क्यू किया. इसके पूर्व मंगलवार को भी इसे पकड़ने के लिए जाल डाला गया था लेकिन जाल में आने के बाद मगरमच्छ जाल तोड़ कर भाग गया था. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.