✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में एक बार फिर पप्पू यादव ने जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर सरकार को लिया आड़े हाथ, उपचुनाव को लेकर भी पार्टियों पर किया वार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:12:04 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): अपराधियों ने दिनदहाड़े बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा चौक पर कपड़ा व्यवसायी सुनील कुमार उर्फ मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आज पप्पू यादव, मुन्ना यादव के परिजनों से मिलने फतेहा पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों का राज है और नेता सिर्फ सत्ता के लिए और अपनी कुर्सी के लिए पाला बदल रहे हैं. वहीं उन्होंने मोकामा और गोपालगंज चुनाव पर बयान देते हुए कहा कि इस बात से सीधा सीधा समाज में उल्टा मैसेज आ रहा है कि अब पक्ष और विपक्ष दोनों 47 और 56 रखने वाले लोगों को टिकट दे रही है. इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाली राजनीति किस तरह की होगी.

31 अक्टूबर को हुई थी व्यवसायी की हत्या

बता दें कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा में 31 अक्टूबर को कपड़ा दुकानदार सुनील कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा था कि हत्या के पहले पूर्व में पेट्रोल नहीं देने के कारण उत्पन्न विवाद में मृतक के पिता के द्वारा बछवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसी विवाद में बदले की भावना को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था और व्यवसायी की हत्या कर दी गई. हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उनके पास से एक देशी कट्टा, 9 जिन्दा कारतूस, तीन मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया था.  

 

 

Tags:pappu yadavpappu yadav newsmp pappu yadavpappu yadav biharpappu yadav baadh videoneta pappu yadavdinesh lal yadavpappu yadav patnapappu yadav videosansad pappu yadavpappy yadavpatna pappu yadav newspappu yadav gopalganjlatest news pappu yadavpappu yadav latest newspatna ka pappu yadav ka newsgopalganj pappu yadav newspappu yadav on nitish kumarpappu yadav news today patnapappu yadav demands cbi probepappu yadav latest news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.