✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इधर लॉ एंड ऑर्डर की हाई लेवल मीटिंग, उधर बीजेपी नेता पर चल गई गोली, डीजीपी ने कहा-जल्द पकड़ में आयेंगे आरोपी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:52:44 PM

रांची (RANCHI): एक तरफ पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की अध्यक्षता में लॉ एंड ऑर्डर की हाई लेवल मीटिंग चल रही थी, और दूसरी तरफ रांची के कांके में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बता दें कि डीजीपी ने आने वाले त्यौहारों (ईद, सरहुल, रामनवमी) को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी. जिसमें त्यौहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

डीजीपी ने निर्देश दिया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए. रूट प्लानिंग, भीड़ नियंत्रण, लाठीचार्ज नियम और सुरक्षा उपायों पर गहन समीक्षा की गई. डीजीपी ने कहा कि अनावश्यक छुट्टियां रद्द की जाएंगी और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. पूरे राज्य में रैफ की तैनाती के भी आदेश दिए गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि डीजे पर कोई भड़काऊ गाना न बजे, इस पर रांची हजारीबाग में विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी. कोई यह न सोचे कि कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा और बच जाएगा.

कांके में भाजपा नेता की हत्या पर कहा कि मामले में आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी. बताते चलें कि भाजपा नेता सह जिप सदस्य अनिल टाइगर को गोली मारने वाला शूटर की गिरफ्तारी की सूचना है. पुलिस ने घटना में उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है. जो बातें सामने आ रही है, उससेपता चला है कि अनिल टाइगर की हत्या जमीन विवाद के चलते की गई.

अनिल टाइगर ने आजसू और बीजेपी के लिए की थी सक्रिय राजनीति

भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय थे. उन्होंने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था. इधर भाजपा नेता ही हत्या के बाद रांची के रिम्स में सुदेश महतो और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी परिजनों ने मिलने पहुंचे.

 

Tags:high level meeting on law and orderBJP leaderDGPaccused will be caught soonranchi newsranchi crime newscrime newsjharkhand newsranchi latest newsjharkhand crime newsranchi crimehindi newsranchiranchi violence newsranchi news in hindicrime news ranchilatest newsbreaking newsranchi policeranchi news updatecrime news in hindiranchi news livebihar newsranchi breaking newsnewsranchi crime casecrime in ranchiranchi firing newsranchi murder newstop newsbihar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.