✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पत्नी से विवाद के बाद पति ने काटा गुप्तांग, फिर मंदिर जाकर जो किया....पढ़िये

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 11:54:05 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कहा जाता है कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. गुस्से में कई बार लोग ऐसे खौफनाक कदम उठा लेते है, जिनके परिणाम का अंदाज़ा उन्हें बाद में होता है.ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला बिहार से सामने आया है, जहां पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने उसकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी.

पढ़िये कहां का है मामला

पूरा मामला रोहतास जिले के कुसडिहरा गांव का है. जहां एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है.यहां 25 वर्षीय एक शादीशुदा युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद तनाव में आकर अजीबोगरीब हरकत किया है. जानकारी के अनुसार युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह गांव के एक शिव मंदिर पहुंच गया.बताया जा रहा है कि मंदिर में पहुंचकर युवक ने धारदार हथियार से अपने गुप्तांग को काटकर भगवान को अर्पित कर दिया. इसके बाद उसने गर्दन पर भी वार करने की कोशिश की.हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और तुरंत परिजनों को सूचना दी.

युवक की हालत नाजुक

घटना के बाद युवक को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उसका प्राथमिक उपचार किया गया.हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है.इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपने गुप्तांग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर लिया है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.डॉक्टरों के अनुसार घटना के पीछे मानसिक तनाव या मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते है.

मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं

फिलहाल मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की जरूरत को भी सामने लाती है.

Tags:crimebiharviral newshusband wifeshocking newstemplepoliceargumentbreaking newssocial mediaindia newsrelationshipweird newsincident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.