✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे, जानिए किसके साथ लिए सात फेरे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:24:55 AM

TNP DESK- ओलंपिक खेल में देश का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा के जीवन का एक नया सफर शुरू हुआ है. उन्होंने शादी कर ली है. उनकी शादी के संबंध में पहले कई तरह की चर्चा होती रही. इन सब के बीच बहुत ही चुपचाप तरीके से नीरज चोपड़ा ने शादी की है और वे हनीमून मनाने अपनी पत्नी के साथ विदेशी भी चले गए हैं.

जानिए नीरज चोपड़ा के विवाह के संबंध में विस्तार से

साल 2021 में नीरज चोपड़ा सुर्खियों में आए. उस साल हुए टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में भाला फेंक कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. 2024 में हुए पेरिस ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. गोल्डन ब्वॉय के नाम से प्रसिद्ध नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है. उन्होंने सोनीपत की रहने वाली हिमानी के साथ शादी की है. पानीपत में उनके चाचा भी ने कहा कि दो दिन पूर्व यानी 17 जनवरी को घर के सदस्यों के बीच उन्होंने परंपरागत तरीके से शादी की. जिस लड़की के साथ उन्होंने शादी की है.उसका नाम हिमानी है हिमानी अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं.

नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है. जीवन के नए सफर की शुरुआत उन्होंने नए साथी के साथ की है.नीरज चोपड़ा हनीमून के लिए अपनी पत्नी के साथ विदेश चले गए हैं. उनके चाचा के अनुसार नीरज चोपड़ा ने दो दिन पूर्व शादी की है. परिवार के सदस्य इस विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लिए. उसके बाद नीरज चोपड़ा हनीमून मनाने के लिए विदेश चले गए हैं. नीरज चोपड़ा के फैंस इस खबर को जानकर काफी खुश दिख रहे हैं. सभी लोग उन्हें विवाह की शुभकामना दे रहे हैं.

Tags:Olympic gold medalist Neeraj ChopraNeeraj Chopra marriageNeeraj Chopra tied the knotNeeraj Chopra got marriedolympic gamesGolden boy neeraj chopra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.