✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हाय रे मुसीबत! एम्बुलेंस में शव लेकर हरियाणा से बिहार जा रहे थे ये 5 लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सो गये मौत की नींद, पढ़ें दर्दनाक मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:49:16 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कहा जाता है जब मुसीबत आती है तो इंसान को सभी तरफ से घेर लेती है, और लोगों को कुछ समझ नहीं आता है.एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश की अमेठी से सामने आया है, जहां एंबुलेंस से शव लेकर बिहार ले जा रहे पांच लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है.बताया जा रहा है कि सभी लोग शव को लेकर हरियाणा से बिहार जा रहे थे तभी उनकी एम्बुलेंस एक पिकअप से टकरा गई.जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया.

मौके पर 5 लोगों ने तोड़ दिया दम

बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के सुकूल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस 59 किलोमीटर के पास की है.इस भीषण सड़क हादसे में जिन पांच लोगों ने जान गवाई है उनकी पहचान राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश, रवि शर्मा,सरफराज,फुलो शर्मा के रुप में हुई है, तो वहीं शंभू राय घायल है.

हरियाणा से शव लेकर बिहार जा रहे थे ये 5 लोग

हादसे की मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग हरियाणा से शव लेकर बिहार जा रहे थे तभी एंबुलेंस ने एक पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे एंबुलेंस सवार पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया. जिसमे दो एंबुलेंस ड्राइवर और तीन अन्य लोग शामिल है., वही पिकअप ड्राइवर को हल्की चोट आयी है जिसको सीएचसी में भर्ती करवाया गया है.

Tags:Amethi road accidentRoad accidentAmethi accident news5 died in amethi road accidentNational newsUp newsAmethi newsTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.