✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हाय राम...! बेटी के लिए रिश्ता देखने गई थी मां, लेकिन दामाद पर आ गया दिल, बेटी को छोड़ खुद ही रचा ली शादी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:18:03 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इन दिनों अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं. कहीं सास दामाद के साथ भाग रही है तो कहीं होने वाले समधी और समधन ही भाग जा रहे हैं. इसी बीच एक और मामला सामने आया है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जहां एक मां अपनी ही बेटी के लिए रिश्ता देखने गई थी लेकिन अपने होनेवाले दामाद पर दिल हार बैठी. अब फिर क्या था मां ने बेटी को छोड़कर अपने होनेवाले दामाद से शादी रचा ली है.

दरअसल मामला यूपी के शाहजहांपुर का है. जहां बांदा के देवकाली अंतर्गत रनमस्तपुर क्षेत्र की 45 वर्षीय विधवा महिला अपनी बेटी के लिए वर खोजने निकली थी लेकिन उसे खुद ही प्यार हो गया और उसने दामाद से शादी कर ली. खास बात यह रही कि इस अनोखी शादी में बेटी ने खुद मां का साथ दिया और उसे नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं भी दीं. शादी की खबर जब गांव में पहुंची तो इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीण हैरान रह गए और यह प्रेम प्रसंग अब चर्चा का विषय बन गया है.

महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी. तब से वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थी. बेटी अब शादी की उम्र की हो गई है, इसलिए महिला उसके लिए योग्य वर की तलाश कर रही थी. कई जगह रिश्ते देखे गए लेकिन बात नहीं बनी. इसी सिलसिले में महिला शाहजहांपुर के पास एक गांव में रिश्ता लेकर गई, जहां उसे अपनी बेटी के लिए योग्य युवक मिल गया.

उसने अपनी बेटी की शादी उसके साथ तय कर दी. इसके बाद उसने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों एक दूसरे से फोन पर संपर्क करने लगे. धीरे-धीरे यह संपर्क दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया. इस दौरान महिला खुद ही युवक से शादी की बात करने लगी. हैरान करने वाली बात यह रही कि युवक भी बिना किसी झिझक के शादी के लिए राजी हो गया. दोनों ने शाहजहांपुर के एक मंदिर में शादी कर ली.

महिला ने जब अपनी बेटी को पूरी सच्चाई बताई तो बेटी ने मां की भावनाओं को समझा और उसका साथ देने का फैसला किया. उसने खुद अपनी मां को शादी के लिए प्रेरित किया. इसके बाद चार दिन पहले दोनों ने एक मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली.

शादी के बाद जब जोड़ा गांव पहुंचा तो गांव वाले भी हैरान रह गए. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि शादी के लिए विदा हुई महिला दुल्हन बनकर वापस आएगी. हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि यह रिश्ता समाज की मान्यताओं से अलग था. जबकि कई लोग इसे महिला की हिम्मत और साहसिक फैसला बता रहे हैं.

Tags:शाहजहांपुर न्यूज़शाहजहांपुर दामाद साससास दामाद शादीयूपी न्यूज़यूपी हिंदी न्यूज़यूपी लेटेस्ट न्यूज़Shahjahanpur NewsShahjahanpur son in law mother in lawmother in law son in law marriageUP NewsUP Hindi NewsUP Latest News"

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.