टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मिडिल ईस्ट देशों में इन दिनों युद्ध चल रहा है. वही इसके लपेटा में दुबई भी आ रहा है जहां ड्रोन से कई हमले किए जा रहे है. इस बीच दुबई के प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जहां कोई मिसाइल या बम नहीं बल्कि आसमानी बिजली से अगल-बगल का इलाका दहल उठा है.बुर्ज खलीफा के ऊपर बिजली गिरी है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
तेजी से वायरल हो रहा है बुर्ज खलीफा का वीडियो
आपको बता दें कि दुबई का बुर्ज खलीफा दुनिया का सबसे ऊंची इमारत है, जिस पर आसमानी बिजली गिरी है, बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात अचानक से आसमान में बादल छा गए तो वहीं बारिश के साथ बिजली गिरी जिससे बुर्ज खलीफा कांप उठा.बताया जा रहा है कि यूएई के कई हिस्सों- अबू धाबी, शारजहां आदि में अचानक मौसम में बदलाव आया. बारिश और आंधी तूफान के बीच बिजली भी कड़की.
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा के ऊपर बिजली कड़क रही है. बुर्ज खलीफा की चोटी पर बिजली गिरते हुए देखा जा सकता है.सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैंदेखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया है.
वीडियो देख लोगों को आंखों पर नहीं हुआ विश्वास
हालांकी बुर्ज खलीफा के ऊपर बिजली गिरने से किसी कोई भी कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन जितने भी ये नजारा देखा हैरान रह गया लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ.क्योंकि बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है इसकी सुरक्षा को लेकर भी पहले से ही काई इंतजार किये गये है. इस पर बिजली गिरने से कोई नुकसान न हो, इसलिए टावर के सबसे ऊपर हिस्से में लाइटनिंग रॉड लगाई गई है.जब भी दुबई के आस-पास के इलाके में आंधी तूफ़ान आता है तो यह लाइटिंग रॉड अपनी और बिजली को खींच लेता है. जिससे बिजली कहीं और गिरकर नुकसान नहीं करती.