✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Odisha train accident: सलमान सहित बॉलीवुड के इस स्टार्स ने जताया दुख, ब्लड डोनेशन के लिए की अपील

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:04:35 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):शुक्रवार की देर रात हुई ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे से पूरा देश सदमे में है. एक तरफ जहां इस हादसे ने सैकड़ों लोगों की जिंदगियां छीन ली. तो वहीं लगभग हजारों लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. पूरा देश के साथ बॉलीवुड भी इन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. ट्रेन हादसे पर सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक ने अपनी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है.

बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे पर दुखी है बॉलीवुड

सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ट्रेन हादसे की खबर से काफी दुखी हूं. भगवान उन सभी पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दें. ताकि वो सदमे को बर्दाश्त कर पाएं वहीं सनी देओल ने भी ट्वीट कर इस ट्रेन हादसे पर दुख जताया है. और लिखा है उड़ीसा के बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ. हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. भगवान सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें.

बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी पीड़ित परिवार के साथ

वहीं बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के jr.ntr ने पोस्ट भी संवेदना जताई है. और लिखा है कि रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके परिजनों के प्रति दिल से दुआ करता हूं. इस घटना में जितने भी लोग प्रभावित हुए हैं. मेरी दुआएं उनके साथ है. प्रार्थना करता हूं कि उन्हें मुश्किल घड़ी से लड़ने की हिम्मत मिले.

पीड़ित परिवार को रेल मंत्रालय की ओर से 10 लाख का मिलेगा मुआवजा

वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के पीड़ित परिवार को रेल मंत्रालय की ओर से 10 लाख रुपये की धनराशि मुआवजे के रुप में देने का ऐलान किया गया है तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है.

Tags:Odisha train accidenttrain accidentOdishaBollywood in shockBollywoodshockincluding SalmanSalmanstands with the victim's familyvictim's familybalasorechiranjiwihadsatrain hadsablood donation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.