✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

NEET परीक्षा के लिए NTA का सख्त आदेश, एग्जाम से पहले जान लें किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 1:29:20 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने 3 मई 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा के लिए स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस बार खास तौर पर ड्रेस कोड और एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाली वस्तुओं को लेकर सख्ती दिखाई गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और सुरक्षित बनी रहे.

NTA के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को बेहद साधारण और हल्के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. फुल स्लीव कपड़े या ऊनी परिधान सामान्यतः प्रतिबंधित रहेंगे, हालांकि किसी विशेष परिस्थिति में इसकी अनुमति पहले से सूचित करने पर मिल सकती है. धार्मिक परिधान जैसे पगड़ी या हिजाब पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए भी समय से पहले रिपोर्ट करना जरूरी हो सकता है.

फुटवियर को लेकर भी स्पष्ट नियम बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों को केवल चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की अनुमति होगी. जूते, मोटे सोल वाले फुटवियर या हाई हील्स पूरी तरह बैन हैं. इसके अलावा किसी भी प्रकार के आभूषण जैसे झुमके, चेन, अंगूठी आदि पहनकर आना मना है. परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार एक पारदर्शी पानी की बोतल ला सकते हैं. साथ ही एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. बैग, किताबें या नोट्स भी एग्जाम सेंटर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

NTA ने यह भी सलाह दी है कि सभी छात्र समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, क्योंकि देरी से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा के दौरान सेंटर पर मौजूद स्टाफ के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार रखना भी जरूरी बताया गया है. इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करना है. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन नियमों का पालन करें और बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हों.

Tags:NTANEETNEET examNEET exam dress codeNTA newsNEET exam newsstudent newsexam newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.