✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब घर बैठे आधार नंबर से चेक कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में अपना नाम, जानें आसान तरीका

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:03:48 PM

टीएनपी डेस्क: आजकल हेल्थ इंश्योरेंस यानी स्वास्थ्य बीमा बहुत ज्यादा जरूरी है. अनचाहे इलाज के खर्चे से बचने के लिए कई लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेकर चलते हैं. लेकिन हेल्थ इंश्योरेंस लेना हर किसी के बस की बात नहीं. कई लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते कि वे भविष्य के लिए इतने महंगे हेल्थ इंश्योरेंस ले सकें. ऐसे में जो स्वास्थ्य बीमा नहीं ले पाते हैं उनके लिए भारत सरकार है. भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है. जिसके तहत मध्यम व निचले वर्ग को स्वास्थ्य से जुड़े लाभ मिल रहे हैं. इस योजना में लाभार्थी 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज करा सकते हैं.

वहीं, अगर आपने भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दिया है और आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम आयुष्मान कार्ड लिस्ट में है या नहीं तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. अब आप अपने आधार नंबर से ही अपने आयुष्मान कार्ड की जानकारी ले सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया.

ऐसे चेक करें आयुष्मान कार्ड की डिटेल्स

  • आयुष्मान कार्ड की डिटेल्स चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको आपके आयुष्मान कार्ड की जानकारी चेक करने का विकल्प दिया जाएगा.
  • विकल्प का चयन करने के बाद आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा.
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा.
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद नीचे दिए कैप्चा कोड (Captcha Code) को दर्ज कर लॉग इन पर क्लिक कर दें.
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे कुछ डिटेल्स जैसे योजना का नाम, राज्य व जिला पूछे जाएंगे.
  • इसके बाद सर्च ऑप्शन में आधार नंबर का ऑप्शन सेलेक्ट कर नीचे दिए गए बॉक्स में अपना आधार नंबर दर्ज करें.
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपको आपकी आयुष्मान कार्ड की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

जानकारी मिलने पर अगर आपका नाम आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में है तो आप आधार केवाईसी (Aadhar KYC) के जरिए आयुष्मान गोल्डन कार्ड (Ayushman Golden Card) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है तो फिर आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड (Ayushman card download) कर सकते हैं.

Tags:Ayushman cardayushman bharat yojanaPMJAYAadhaar CardUtility NewsAyushman Card Detailsayushman card details by aadhaar numberआयुष्मान कार्डआयुष्मान भारत योजनापीएमजेएवाईआधार कार्डउपयोगिता समाचारआयुष्मान कार्ड विवरणआधार नंबर द्वारा आयुष्मान कार्ड विवरणAyushman bharat yojanaayushman bharatayushman bharat health accountayushman bharat card detailsayushman bharat yojana in hindiayushman bharat cardayushman bharat card new registrationayushman bharat card eligibilityayushman bharat card eligibility checkayushman bharat card apply onlineआयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएंआयुष्मान कार्ड पात्रता कैसे चेक करें

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.