✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कार में सभी को सीट बेल्ट लगाना होगा अनिवार्य, जानिए किसने कहा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 10:54:27 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  टाटा संस के पूर्व प्रमुख एनी चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक बार फिर से देश में सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि साइरस मिस्त्री अगर सीट बेल्ट लगाए होते तो शायद हादसा उनकी जान नहीं लेता. लेकिन जिस प्रकार से यह दुर्घटना हुई उसमें सीट बेल्ट कितना सुरक्षित रख सकता था यह विचारणीय विषय है. लेकिन इस बीच भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि अब कार में पीछे बैठने वालों को भी सीट बेल्ट लगाना होगा.

नितिन गडकरी ने कहा कि कार में पीछे बैठने वालों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य

केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कार में पीछे बैठने वालों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाना अनिवार्य है. अभी तक सिर्फ ड्राइविंग सीट पर बैठने वाले और उसके बगल में जो बैठते थे, उन्हीं को सीट बेल्ट लगाना होता था. नहीं लगाने पर पुलिस चालान भी काट दी थी.

सभी कार में एयर बैग होना अब और भी जरूरी कर दिया जाएगा

इधर यह भी चर्चा चल रही है कि हाईवे पर इस तरह की हो रही दुर्घटनाओं को किस तरह से कम किया जा सकता है. यह भी विचार किया जा रहा है. सभी कार में एयर बैग होना अब और भी जरूरी कर दिया जाएगा. बहुत सारी गाड़ियों में एयर बैग की व्यवस्था नहीं होती है. साइरस मिस्त्री अपनी कार में पीछे वाली सीट पर बैठे हुए थे जब यह दुर्घटना हुई. अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे पालघर के पास सूर्या नदी ब्रिज पर उनकी गाड़ी फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.