✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब आपकी बेटी की शादी में नहीं आएंगी कोई दिक्कत, जानिए झारखंड सरकार कैसे करेगी मदद

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 8, 2026, 4:25:47 PM

टीएनपी टेस्क(TNP DESK): एक कहावत है कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है, लेकिन जब उसी लक्ष्मी की विदाई का समय आता है, तो एक पिता की चिंता सबसे पहले पैसों को लेकर बढ़ जाती है. शादी का खर्च, तिलक की चिंता, रिश्तेदारों की अपेक्षाएं और सामाजिक दबाव इन सबके बीच कई परिवार कर्ज तक ले लेते हैं. कई मामलों में यह कर्ज जिंदगी भर का बोझ बन जाता है. कुछ लोग तो इस आर्थिक दबाव को सहन न कर पाने की वजह से टूट तक जाते हैं. लेकिन अब झारखंड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत की खबर है. राज्य सरकार बेटियों की शादी में आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चला रही है, जिसके तहत पात्र परिवारों को सीधे बैंक खाते में सहायता राशि दी जाती है. सरकार का उद्देश्य साफ है बेटी की शादी किसी भी परिवार के लिए बोझ न बने.

क्या है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना?

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत झारखंड सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 30,000 रुपये की सहायता राशि देती है. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और परिवार को समय पर मदद मिल सके.

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं—

  • लाभार्थी परिवार झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • बेटी की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
  • परिवार बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में आता हो.
  • योजना का लाभ केवल बेटी की शादी के लिए ही दिया जाता है.

किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

  • जिन परिवारों में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है.
  • जिनके पास बड़ा व्यवसाय या अधिक जमीन-जायदाद है.
  • जो परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत नहीं आते.

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी कागजातों की आवश्यकता होती है—

  • बेटी, माता और पिता का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • शादी का निमंत्रण पत्र (शादी कार्ड)
  • बेटी के नाम का बैंक खाता और पासबुक
  • बेटी और दूल्हे की फोटो
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:

  1. अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय (ब्लॉक ऑफिस) जाएं
  2. वहां स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO) से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का फॉर्म लें
  3. फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें
  4. फॉर्म जमा करने के बाद रसीद लेना न भूलें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

  • लाभार्थी झारसेवा पोर्टल (JharSeva Portal) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • पोर्टल पर योजना का चयन कर जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे

गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा

30 हजार रुपये की यह सहायता राशि किसी अमीर परिवार के लिए छोटी हो सकती है, लेकिन एक गरीब पिता के लिए यह बहुत बड़ा सहारा है. इससे शादी के जरूरी खर्च पूरे करने में मदद मिलती है और कर्ज लेने की मजबूरी कम होती है. झारखंड सरकार की यह योजना न सिर्फ बेटियों की शादी को सम्मानजनक बनाने की कोशिश है, बल्कि समाज में आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम भी है. अगर आपके घर में भी बेटी की शादी होने वाली है और आप पात्र हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं.

Tags:how to apply for government benefits after marriagegovernment schemes in indiahow to make will of propertygovernment benefitsJharkhandgovernmentdaughter'sweddinghelpApplyGIRLSADIFATHERDAUTHERMOTHERADHAR CARDAadhar card

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.