✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब फिंगरप्रिंट के चक्कर में राशन मिलने में नहीं होगी देरी, पढ़िये QR कोड वाले कार्ड से तुरंत कैसे मिलेगा राशन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 12:05:54 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार को हर महीने मुफ्त में राशन दिया जाता है जिसके लिये लाभुको को आधार कार्ड के साथ कार्ड लेकर पीडीएफ दुकानदार के पास जाना होता है, जहां फिंगर लेने के बाद ही आपको राशन दिया जाता है, लेकिन कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या की वजह से फिंगर लेने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है लोगों को राशन मिलने में भी दिक्कत होती थी.इस परेशानी से निपटने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है जहां QR कोड वाले राशन कार्ड से राशन कार्ड दिया जाएगा.जहां राशन मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी ना ही फिंगर देने की झंझट रहेगी.अब केवल QR कोड स्कैन करने के तुरंत बाद ही राशन मिल जाएगा.

 फिंगरप्रिंट के चक्कर में नहीं होगी देरी

आपको बता दें कि राशन कार्ड से अनाज उठाने के लिए लाभुक पीडीएफ दुकानदार के पास जाते है.जहां फिंगर देने की जरुरत पड़ती है जिसके बाद ही लाभुकों को अनाज दिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या काफी ज्यादा होती है जिससे लोगों को राशन मिलने में परेशानी होती है कई बार लोग दूर-दूर से राशन लेने के लिए पहुंचते है लेकिन बार-बार उन्हें पीडीएफ दुकान के चक्कर लगाने पड़ते है.इससे निपटने के लिए सरकार की ओर से क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड वितरण शुरू किया गया है.

 लाखों लोगों को होने वाला है फायदा

आपको बता दे कि सरकार पुरानी व्यवस्था से लाभार्थियों को छुटकारा दिलाने के लिए 10 लाख की QR कोड वाले राशन कार्ड बनवा चुकी है. जिसका लाभुकों तक अब बंटाने की तैयारी की जा रही है.हालांकी ये नई व्यस्था केवल पंजाब में ही शुरू हुई है.पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में इस व्यवस्था को अभी तक शुरू नहीं किया गया है लेकिन अगर यह व्यवस्था कामगार साबित हुई तो अन्य राज्यों में भी शुरू किया जा सकता है.

अब आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज ले जाने की जरूरत नहीं है

क्यूआर कोड वाले प्लास्टिक के राशन कार्ड लेकर लाभर्थी राशन का उठाव कर सकते हैm वही अब आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण पत्र ले जाने की कोई जरूरी नहीं है.आपको बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू हो गए है QR कोड वाले राशन कार्ड की व्यवस्था से वैसे लाखों लोगों को राहत मिलने वाली है जो जिनकी फिंगर के निशान घिस चुके है, उंगलियों के निशान फिके पड़ गए है.

Tags:qr code ration cardration card qr codeqr code ration cardsap ration card qr codeqr code wala ration cardration card qr code scanration card qr code scannerqr code on ration cardsration card qr code downloadration card new qr code systemration card 2026 qr code systemnew ration cards with qr codejharkhand ration card qr code kaise banayejharkhand ration card qr code kaise nikaleration card barcodeqr ration cardsqr code ration processration card barcode checkration qr code system

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.