✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BPSC को लेकर अब बिहार बंद करने की तैयारी, रद्द नहीं हुई परीक्षा तो चक्का जाम करने की चेतावनी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:08:46 AM

पूर्णिया(PURNIA): बिहार में बीपीएससी की परीक्षा को लेकर बवाल जारी है. 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र धरने पर हैं. ऐसे में छात्रों का साथ देने के लिए धरने में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हो गए हैं. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी छात्रों के समर्थन में परीक्षा को रद्द कर दोबारा से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं. साथ ही परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच हाई कोर्ट से कराने की मांग की है. इस दौरान पप्पू यादव ने परीक्षा रद्द नहीं होने पर नए साल के जनवरी में बिहार बंद करने का ऐलान भी कर दिया है.

सांसद पप्पू यादव का कहना है कि, ‘सिर्फ एक ही सेंटर की परीक्षा रद्द कर वहां के अभ्यर्थियों का फिर से एग्जाम बीपीएससी आयोग द्वारा लिया जा रहा है. ऐसे में हमारी मांग है कि एक सेंटर नहीं बल्कि पूरी बीपीएससी की परीक्षा को रद्द कर फिर से एग्जाम लिया जाए. परीक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

बता दें कि, बिहार के 912 केंद्रों पर 13 दिसंबर को बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस बीच परीक्षा को लेकर पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामा हो गया था. छात्रों का कहना था कि परिक्षा में गड़बड़ी हुई है. जिसके बाद पेपर लीक व गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हजारों अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए. वहीं,  परीक्षा में गड़बड़ी होने की बात को आयोग ने नकार दिया है.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ 

Tags:पप्पू यादवBPSC Exam1 जनवरी को बिहार बंदBihar BandhBihar BandBPSC 70th PT ExamBPSC Exam CancelBihar Newsबिहारबिहार न्यूजपटनापटना न्यूजपूर्णियापूर्णिया सांसद पप्पू यादवबीपीएससी परीक्षाबीपीएससी आयोगबिहार बंदपरीक्षा रद्दबीपीएससी परीक्षा रद्दसांसद पप्पू यादवBiharBihar NewsPatnaPatna NewsPurniaPurnia MP Pappu YadavBPSC ExamBPSC CommissionBihar BandhExam CancelledBPSC Exam CancelledMP Pappu Yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.