✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब गरीबी नहीं बनेगी छात्रों की पढ़ाई में बाधा, बिहार सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दे रही इतने लाख का लोन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 6:45:29 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बिहार सरकार की ओर से गरीब छात्रों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, ताकि उन्हें शिक्षा में बराबरी का हक मिल सके और वह भी दुनिया के साथ आगे बढ़ सकें. इन योजनाओं में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना भी शामिल है. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से 4 लाख रुपये का लोन काफी कम ब्याज पर दिया जाता है. योजना की शुरूआत साल 2016 में की गई थी. ये योजना मुख्यमंत्री निश्चय एवं सहायता भत्ता योजना MNSSBY का एक हिस्सा है.

योजना के तहत छात्रों को 4 लाख रुपये का लोन मिलता है

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन की राशि का उपयोग क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है. इस योजना की कुछ खास विशेषताएं हैं. ये योजना उन छात्रों के लिए मान्य है, जिन्होंने बिहार सरकार की ओर से संचलित शैक्षिक संस्थान से अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूरी की है. योजना के तहत छात्रों को 4 लाख रुपये के लोन राशि दी जाती है. छात्र इस लोन की राशि का इस्तेमाल टेक्निकल, पॉलिटेक्निक या सामान्य शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए कर सकते हैं. इसके साथ ही इस लोन की राशि का इस्तेमाल स्टेशनरी, लैपटॉप या किताबों जैसी सामाग्री खरीदने या फीस जमा करने के लिए कर सकते हैं.

पढ़ें क्या है राशि भुगतान की प्रक्रिया

सरकार की ओर से दी जाने वाली स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की राशि पर चार प्रतिशत का ब्याज लिया जाता है. वहीं महिलाओं,ट्रांसजेंडर और विकलांगों के लिए यह ब्याज की दर एक प्रतिशत है. इस योजना के तहत ली गई लोन की राशि का भुगतान छात्रों को अपना कोर्स पूरा करने और नौकरी पाने के बाद करना होती है.उदाहारण के तौर पर आसान शब्दों में आप ऐसे समझ सकते है कि यदि आपने बीएससी का कोर्स के लिए लोन लिया है, तो कोर्स के दौरान यानि 3 साल के कोर्स के दौरान राशि नहीं चुकानी है.

ये है योजना की जरुरी शर्तें

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार की ओर से कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिसके मुताबिक लाभुको को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है, वहीं आपकी उम्र 25 साल या अधिक होना भी जरूरी है.आपको किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान के कोर्स के लिए नामांकित किया या चयनित होना भी जरूरी है.

योजना के तहत कुछ जरूरी दस्तवेजों की जरूरत पड़ती है जो इस प्रकार है-

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. परिवार का आय प्रमाण पत्र
  4. दसवीं या 12वीं की मार्कशीट
  5. आवास प्रमाण पत्र

इस तरह करें आवेदन

चलिए जान लेते हैं आप स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं. आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.इसके लिए आपको स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पोर्टल MNSSBY की अधिकारी वेबसाइट पर विजिट करना होगा. नए आवेदक पंजीकरण का विकल्प चुनें, अपना पहला नाम, ईमेल आईडी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आदि जैसे विकल्प को सही सही भरें, इसके बाद ईमेल आईडी मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट करें.

Tags:schems of biharStudent Credit Card SchemeStudent Credit Card Scheme 2024-25how to apply for Student Credit Card Schemewaht is Student Credit Card SchemeStudent Credit Card Scheme biharpatnabiharcm nitish kumarMNSSBYwhat is MNSSBYtrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.