✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब बिना UPI PIN के होगा पेमेंट, PhonePe पर बिना पिन डाले कर सकेंगे भुगतान, जानिए क्या है तरीका

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 24, 2026, 12:43:52 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और सुविधाजनक फीचर पेश किया है. अब UPI पेमेंट करते समय हर बार 4 या 6 अंकों का PIN डालने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए सीधे भुगतान कर सकेंगे.

कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा का उद्देश्य पेमेंट प्रक्रिया को तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित बनाना है. फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. जल्द ही इसे iOS यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा.

भीड़ में भी सुरक्षित रहेगा ट्रांजेक्शन
अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर पेमेंट करते समय PIN डालते हुए ‘शोल्डर सर्फिंग’ यानी पीछे खड़े व्यक्ति द्वारा PIN देख लेने का खतरा रहता है. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए इस जोखिम को कम किया जा सकता है. इसके अलावा, कई बार गलत PIN डालने या PIN भूल जाने से ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है. नए फीचर से यह परेशानी भी कम होगी.

₹5000 तक की तय सीमा
यह ‘वन-टच’ पेमेंट सुविधा ₹5000 तक के ट्रांजेक्शन के लिए उपलब्ध है. यदि भुगतान की राशि ₹5000 से अधिक होती है, तो सुरक्षा के लिए सिस्टम पहले की तरह UPI PIN दर्ज करने को कहेगा.

ऐसे करें बायोमेट्रिक पेमेंट एक्टिवेट
अपने फोन में PhonePe ऐप खोलें.

प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.

‘Payment Settings’ में जाकर ‘Manage Payments’ चुनें.

‘Biometric Pay’ विकल्प पर क्लिक करें.

संबंधित बैंक अकाउंट चुनें और बायोमेट्रिक इनेबल करें.

एक बार UPI PIN डालकर सेटअप कन्फर्म करें.

यह फीचर डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Tags:technology newstechology latest newsUPIUPI paymentPhonePePhonePe Apptechno buzztechnology news latesttechnotechno news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.