✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

निकाय चुनाव में अब किसी को नहीं मिलेगा कैंची छाप,जानिए विधायक जयराम महतो के सवाल पर क्यों हुआ फैसला?

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 10:35:44 AM

धनबाद: निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा. लेकिन किसी भी उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह कैंची छाप अब नहीं होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के डीसी के नाम पर लेटर जारी कर दिया है. 

इसके पहले राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई चुनाव चिन्ह की सूची में कैंची छाप को रखा गया था. विधायक जयराम महतो की पार्टी ने इसका विरोध किया था. 

बता दें कि झारखंड की मान्यता प्राप्त पार्टी जेएलकेएम को अगस्त 2024 में ही राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह के रूप में कैंची छाप आवंटित किया था. बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर और अध्यक्ष प्रत्याशियों के लिए जो चुनाव चिन्ह बताया था, उसमें कैंची छाप भी शामिल कर लिया गया था. इसके बाद गैर दलीय चुनाव व्यवस्था में मान्यता प्राप्त दल का चुनाव चिन्ह आवंटित करने पर सवाल खड़े किए गए थे .

जयराम महतो ने भी चुनाव चिन्ह को हटाने की मांग की थी. विधायक जय राम महतो का कहना था कि गैर दलीय चुनाव में अगर उनके दल का चुनाव चिन्ह किसी को मिल जाता है, तो उसे फायदा हो सकता है. इसलिए कैंची छाप को सूची से हटाया जाना चाहिए. अब किसी भी उम्मीदवार को कैंची छाप आवंटित नहीं होगा.

Tags:JharkhandDhanbad newsनिकाय चुनाव को

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.