✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लातेहार में अब नहीं बहेगी दूध की नदियां, जानें क्या है पूरा मामला और क्यों बरपा है हंगामा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:39:10 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लातेहार में अब सुबह से लेकर शाम तक दूध की नदियां नहीं बहेंगी. इससे यहां के हजारों लोगो में मायूसी है. आपको बताते चलें कि लातेहार में चल रहे मेधा डेयरी के प्लांट को पलामू के चियांकी में शिफ्ट किया जा रहा है. इसके कारण इस प्लांट से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजी-रोजी का संकट आ गया है. झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत लातेहार जिले के किनामाड़ में संचालित मेधा डेयरी दुग्ध शीतक केंद्र को पलामू जिले के चियांकी में शिफ्ट करने का काम एकाएक सोमवार से शुरू किया गया. जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो मंगलवार की सुबह दर्जनों लोग प्लांट के पास पहुंचे और हंगामा करने लगे. लोगों का कहना था कि एकाएक प्लांट को शिफ्ट करने से उनके सामने परेशानी बढ़ जाएगी. सबसे ज्यादा उन पशुपालकों को होगा जो सुबह शाम हजारों लीटर दूध यहां लेकर आते थे. अब उनके सामने यह समस्या आ रही है कि उनके दूध का अब क्या होगा.

दूसरी ओर, प्रबंधन का कहना है कि डेयरी प्लांट का भवन जर्जर हो चुका है. इसलिए इसे यहां से शिफ्ट किया जा रहा है. इसकी जानकारी पूर्व में विभाग को दे दी गई है. इसके अलावा मेधा डेयरी के इस प्लांट के सभी कर्मियों को भी शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है. झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत कार्यरत तीन कर्मी समेत कुल लोगों ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे चियांकी सेंटर को लेकर अपनी सहमति भी दे दी है. 

इधर मेधा डेयरी सेंटर के स्थानांतरित होने की सूचना पर लगभग पांच हजार लीटर दूध की आपूर्ति करने वाले सैकड़ों पशुपालकों और किसानों में संशय की स्थिति बनी हुई है. लातेहार जिले के बनहर्दी ,बालूमाथ और तुम्बागड़ा में बल्क मिल्क कूलिंग केंद्र बनाया गया है. लातेहार मेधा डेयरी केंद्र के हब इंचार्ज बिलास यादव ने कहा कि कुछ दिनों के लिए ही डेयरी केंद्र को चियांकी शिफ्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि किसानों को और पशुपालकों को कोई भी परेशानी नहीं होगी. दूसरी ओर, इस फैसले को लेकर भाजपा नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है. भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार को इसपर फैसला लेना चाहिए. इससे कई लोगों के रोजगार पर गलत प्रभाव पडे़गा.

Tags:latehar newsjharkhand newslateharbihar newslatest newsbihar jharkhand newshindi newsbreaking newslatehar naxal newslatehar latest newsbihar news livelatehar jharkhandjharkhand latest newsbihar latest newslatehar news todayjharkhand news livelatehar news updatesnews18 bihar jharkhandjharkhand bihar news livetop newsjharkhand naxal newslatehar citynewsjharkhand news live todaybihar news todaylatehar districtmedha milk plant vacancy 2019medha milk recruitment 2019medha jharkhand plant vacancy 2019sudha milkmedha milksudha milk jharkhandjharkhand gk in hindijharkhand milk federation coop recruitment 2019jharkhand gk in englishmilk price in biharsudha milk news biharsudha milk pricesudha milk businessjharkhand milk federation cooperative (jmf)sudha milk price newssudha milk newssudha milk reviewsudha milk factorymilk

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.