✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब बिना OTP दिखाए नहीं मिलेगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! पढ़े गैस बुकिंग और डिलीवरी से संबंधित  बड़ा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 12:13:21 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की मारामारी चल रही है जहां सरकार का एक ही उदेश्य है कि कालाबाजारी को रोका जाए और सही उपभोक्ता तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जाए. इसको लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही है. जहां रोज सरकार की ओर से नए अपडेट सामने आ रहे है. वहीं गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे आम लोगों को काफी ज्यादा राहत मिलने वाली है, तो वही कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी.नए नियम के मुताबिक अब बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी.अब चलिए इसके पूरे नियम को जानते है.

पढ़ें नया नियम क्या कहता है

सही उपभोक्ताओं तक एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए सरकार की ओर से रोजाना अलग-अलग बदलाव किए जा रहे है जिसमे अब नया अपडेट सामने आया है, जहां अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए ग्राहक को ओटीपी दिखाना होगा जो काफी हद तक सही है आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर जैसे बड़े शहरों में ओटीपी सिस्टम काफी हद तक शुरू कर दिया गया है, इन शहरों में बिना ओटीपी के एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है.

क्यों जुरुरी है ओटीपी सिस्टम

अब इसके पीछे की वजह को समझना काफी ज्यादा जरूरी है कि ओटीपी सिस्टम को क्यों लागू किया गया है तो आपको बता दें कि बहुत बार ऐसे शिकायतें मिल रही थी कि बिना सिलेंडर दिए ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी दिखा दी जाती थी, जिससे सही उपभोक्ता को सिलेंडर मिलने की जगह किसी दूसरे गलत इंसान को सिलेंडर दे दिया जा रहा था.तो वही कई लोग सिलेंडर लेकर जमा कर रहे थे और कालाबाजारी कर रहे थे, जिससे जो आम लोग है उनको काफी दिक्कत हो रही थी. इसको रोकने के लिए अब सिस्टम को डिजिटल बनाया जा रहा है जहां ओटीपी वेरिफिकेशन दिशा में एक बहुत बड़ा कदम साबित हो सकता है.ओटीपी सिस्टम से सिलेंडर की डिलीवरी से पारदर्शिता बढ़ेगी.

कालाबाजारी पर लगेगी रोक

आपको बता दें कि ओटीपी सिस्टम जरीये यह सुनिशचित किया जाता है कि गैस सिलेंडर सही ग्राहक तक पहुंचा या नहीं. जब आप सिलेंडर बुक करते है तो डिलीवरी के समय अपना रजिस्ट्रेशन कराते है तो आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाता है, जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर देने आएगा तो आपसे वह ओटीपी मांगता है.जहां अपने डिवाइस में डाल कर डिलीवरी कन्फर्म करता है, जब जब तक ओटीपी डालकर कन्फर्मेशन न मिल जाए कई जगह पर ये सिस्टम लागू किया जा चुका है आपको बता दें कि ये सिस्टम डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के नाम से भी जाना जाता है और इसे फर्जीवाड़ा डिलीवरी को रोकने के लिए शुरू किया गया था.

गैसे बुकिंग के नियमों में भी बदलाव

इसके साथ ही ओटीपी सिस्टम के अलावा गैस बुकिंग में भी बड़ा बदलाव किया गया है, जो सीधे आम लोगों को प्रभावित करेगा. नए नियम के अनुसार शहर में रहने वाले यूजर्स को अगली गैस बुकिंग करना करने के लिए 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा तो वही ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन की समय सीमा तय की गई है. इसका मकसद यह है कि जरूरत मंद लोगों को सिलेंडर बुक करने में कोई परेशानी ना हो वही लोग कालाबाजारी भी नहीं कर सकते है.

Tags:lpg otp rulenew rules for lpg gas cylinder! otplpg new rule 2026lpg otp system explainedlpg new rule indialpg kyc new rulelpg gas new ruleslpg gas new rule 2026lpg subsidy new rulelpg booking new rule indialpg cylinder new rulelpg gas new rule in novemberlpg new rules 2026 indiagovernment new rule lpglpg gas new rules 2026lpg gas cylinder new rulelpg gas new rules indialpg cylinder new rule indialpg cylinder otp rulelpg cylinders new ruleslpg gas booking new rules 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.