✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब सड़क पर हर हरकत होगी रिकॉर्ड! ट्रैफिक जवानों को मिला 'बॉडी वॉर्न कैमरा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:37:17 PM

भागलपुर (BHAGALPUR): भागलपुर शहर मे यातायात व्यवस्था अब हाई-टेक हो गई है ट्रैफिक जवानो और पदाधिकारी अब बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से लैस होकर ड्यूटी करेंगे. अब चेकिंग के दौरान होने वाली बहस और भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोपों पर लगाम लगेगी. यह कैमरा पुलिस और पब्लिक दोनों की हर गतिविधि रिकॉर्ड करेगा. साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस को नए डिवाइडर (New Dividers) भी मिले है.

अपराध नियंत्रण मे भी तकनीक का बेहतर उपयोग

इस पहल का उदेश्य ना सिर्फ यातायात नियमो का सख्ती से पालन कराना है बल्कि सबूत एकत्र करने और अपराध नियंत्रण मे भी तकनीक का बेहतर उपयोग करना है बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से रिकार्ड की गई फुटेज भविष्य मे किसी भी विवाद, शिकायत या आरोप _प्रत्यारोप की स्थिति मे साक्ष्य के रुप में काम आएगी.

पढ़ें ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने क्या बताया

इस संबंध मे ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से यातायात नियमो के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए है उसी उसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस को हाई सिक्योरिटी कैमरा दिए गए है. उन्होंने कहा कि आए दिन ट्रैफिक पुलिस पर अवध व्यवहार या गलत कार्रवाई के आरोप लगाए जाते है अब कैमरा के माध्यम से हर स्थिति और परिस्थिति रिकॉर्ड होगी जिससे सच्चाई सामने आएगी और बेवजह आरोप पर भी रोक लगेगी. ट्रैफिक डीएसपी ने आगे कहा कि यह तकनीक अपराध नियंत्रण में भी कारगर साबित होगी.

Tags:bhagalpur news todaybhagalpur news live todaybhagalpur news tvbhagalpur newsbhagalpur todaynews bhagalpurbhagalpur news livebhagalpur news 2024bhagalpur news updatesden news bhagalpurbhagalpur latest newsbhagalpur update newsbhagalpur city newsbhagalpur news channelbihar news todaybhagalpur news in hindibhagalpur live newssocial tv bhagalpur newsbhagalpur crime newsnews todayviral news bhagalpur.bhagalpur breaking newstoday newstmbu news todaybihar today news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.