✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आखिर कोर्ट में क्यों दम तोड़ देता है केस! अब अमन साहू गैंग के शूटर को मिल गई जमानत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:03:56 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अमन साहू गैंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. गिरोह के कुख्यात सदस्य चंदन साव को एटीएस की विशेष अदालत से बेल मिल गई है. अदालत ने यह फैसला 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं करने के आधार पर सुनाया है, जिससे चंदन साव को कानूनी राहत मिली है.

चंदन साव के खिलाफ दर्ज है 22 अपराधिक मामले

चंदन साव के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन यह पहला मामला है, जिसमें उसे जमानत मिली है. चंदन साव पर जेल में रहते हुए भी कोयला कारोबारियों, ठेकेदारों और अन्य कारोबारियों से लेवी वसूलने और हमले करवाने का आरोप है.

कहां से शुरू हुआ था या मामला

यह मामला 29 अप्रैल 2024 को शुरू हुआ, जब एटीएस को गुप्त सूचना मिली कि अमन साहू गिरोह का सदस्य मनिंदर कुमार पतरातू में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर एटीएस की टीम महतो चौक पहुंची और पूछताछ के दौरान मनिंदर को मौके से भागने के दौरान पकड़ लिया गया.

इस दौरान जब मनिंदर की तलाशी ली गई तो उसके पास से 22 बोर का लोडेड रिवॉल्वर और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ में मनिंदर ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह अमन साहू और चंदन साव के कहने पर कोयला व्यापारियों और ठेकेदारों पर हमला करने के लिए शूटरों को हथियार मुहैया कराता था. यह मामला एटीएस 1/2024 के नाम से दर्ज है, जिसमें अमन साहू, चंदन साव और मनिंदर कुमार को आरोपी माना गया था. चंदन साव 18 जुलाई 2023 से जेल में है, जबकि गिरोह का सरगना अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है.

 

Tags:aman sahu gangstergangster aman sahugangster aman sahu deadaman sahu gangster encounterranchi gangster aman sahuaman sahujharkhand gangster aman sahugangster aman sahu encountergangster aman sahu encounter livegangster aman sahu encounter newsaman sahu newsaman sahu encounteraman sahu death newsaman sahu ecounter newsaman sahu encounter liveaman sahu encounter newsaman sahu encounter live videoaman sahu police encounter liveAman Sahu gang gets bailATSjharkhand ATScould not file charge sheet

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.