✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लड़कियां ही नहीं गजराज भी पानीपुरी के हुए दीवाने, सड़क किनारे चटकारे लेकर गोलगप्पे खाते हाथी का वीडियो हुआ वायरल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:58:44 PM

टीएनपी डेस्क: भारत में कोई भी स्ट्रीट फूड के लिए न नहीं बोलता. या यूं कहे कि भारतीयों में स्ट्रीट फूड को लेकर अच्छा-खासा क्रेज है. सुबह हो या शाम हर कोई स्ट्रीट फूड खाने के लिए तैयार ही रहता है. स्ट्रीट-फूड में समोसा चाट से लेकर कई तरह के टेस्टी फूड मिलते हैं लेकिन इन सब में गोलगप्पे को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज है. हम भारतीयों के लिए गोलगप्पा/पुचका/पानीपुरी एक डिश नहीं बल्कि इमोशन है. हालांकि, अब ये स्ट्रीट फूड जानवरों का भी फेवरेट हो गया है.

सोशल मीडिया पर एक हाथी का प्यारा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हाथी गोलगप्पा के ठेले पर गोलगप्पा खाने पहुंचा है. हाथी बड़े मजे से इंसानों की तरह चटकारे ले कर गोलगप्पे खा रहा है. गोलगप्पे वाले भैया भी हाथी की सूंड में एक के बाद एक गोलगप्पा दे रहे हैं और हाथी बड़े आराम से खा रहा है. इस वायरल वीडियो में हाथी बिल्कुल इंसानों की तरह बड़े चाव से गोलगप्पे खा रहा है. उसे देख कर यही लग रहा है की हाथी पहले भी गोलगप्पे खा चुका है और इसे यह बहुत पसंद है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर @ghantaa नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है. पोस्ट होते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इंस्टाग्राम यूजर्स जमकर इस वीडियो में कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘जरूर यह हाथी नहीं हथिनी होगी तभी इतने चाव से खा रही है.’ दूसरे ने कमेंट किया है कि, ‘हाथी ने कहा होगा: भैया थोड़ा तीखा प्लीज.’ तो तीसरे ने लिखा है कि, ‘जरा संभल के भैया, अगर गजराज गुस्सा हो गए तो पूरा ठेला ही खा जाएंगे.’ 

Tags:elephant eating golgappa videoहाथी का वीडियोगोलगप्पा खाते हाथी का वीडियोसोशल मीडिया का वायरल वीडियोelephant viral videotrending viral videoहाथी का वायरल वीडियोगजराजहाथी का वीडियो हुआ वायरलस्ट्रीट फूडट्रेंडिंग न्यूज़वायरल न्यूजस्ट्रीट फूड वायरल वीडियोGajrajelephant's video went viralstreet foodtrending newsviral newsstreet food viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.