✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राहुल गांधी के खिलाफ नहीं, यह फैसला हमारे लोकतंत्र पर कुठाराघात है, देखिये  सदन के सड़क तक कैसे विरोध पर उतरे कांग्रेसी

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:43:09 AM

रांची(RANCHI)- सारे मोदी चोर हैं, मामले में राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा सुनाये जाने की खबर मिलते ही झारखंड विधान सभा में हंगामें की शुरुआत हो गयी. यूपीए विधायकों की ओर से इस फैसले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों पर सीधा हमला बताया गया.

आजाद भारत के इतिहास में यह पहले कभी नहीं हुआ

कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह फैसला भाजपा के द्वारा करवाया गया है, 75 वर्षों की आजादी ने लम्बे समय तक कांग्रेस ने इस देश में शासन किया, कभी भी इस प्रकार से अभिव्यक्ति  की स्वतंत्रता पर हमला नहीं किया गया, हमने तो सदा अपने विरोधियों को भी सम्मान दिया, लेकिन आज गुजरात से जो फैसला आया है, वह काफी डरावना है, भयावह है. हम इस फैसले की आलोचना करते हैं,  साथ ही इस देश की जनता को यह आश्वस्त करते हैं कि हम चुप नहीं बैठेंगे, इस फैसले के खिलाफ उपर की अदालत में अपील करेंगे, भारत की न्यायापालिका पर हमारा पूर्ण विश्वास है. लेकिन यह फैसला आज हमारे लिए काले दिन के समान है, हम इंतजार कर रहे हैं, केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले बाद आज ही हम अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे, आर-पार की लड़ाई की शुरुआत करेंगे.

सब कुछ एक प्लानिंग का हिस्सा

इरफान अंसारी ने कहा कि यह सब कुछ एक प्लानिंग का हिस्सा है, राहुल गांधी ने जिस प्रकार के कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा कर भारत को एक सूत्र में जोड़ने की शुरुआत की थी, उनकी लोकप्रियता में जिस प्रकार से इजाफा हो रहा था. उसको  लेकर भाजपा के अन्दर एक बेचैनी थी, यही कारण है कि एक सुनियोजित तरीके से इस फैसले को अंजाम दिया गया. लेकिन इस फैसले से हम कांग्रेसियों का हौसला टूटने वाला नहीं है. भाजपा को इस बात की गांठ बांध लेनी चाहिए कि ये चाहे जितना भी ड्रामाबाजी करे लें, लेकिन 2024 के महासमर इनकी विदाई तय है.

Tags:his decision is an affront on our democracyRahul Gandhiसारे मोदी चोर हैंकांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.