✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कोई ताकत मंईयां योजना को बंद नहीं कर सकती है, दोबारा सरकार बनी तो कई गुना बढ़ा देंगे पैसा: दीपिका पांडे

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:33:19 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड सरकार मंईयां सम्मान यात्रा निकाल कर लोगों से सीधा संवाद कर रही है. बंशीधर नगर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कल्पना सोरेन के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत की गई है. इस यात्रा में कल्पना के अलावा मंत्री दीपिका पांडे सिंह, बेबी देवी और मिथलेश ठाकुर मौजूद रहे. इस दौरान दीपिका पांडे सिंह ने बंशीधर नगर से हुंकार भरा है. दीपिका ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि कोई ताकत बहन-बेटी को मिलने वाली इस योजना को बंद नहीं कर सकता है.

मुख्यमंत्री राज्य की बेटी-महिलाओं के लिए रहते हैं चिंतित

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि, झारखंड की अस्मिता की रक्षा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. लाख परेशानी के बावजूद वह डट कर खड़े हुए हैं. झारखंड की बेटी-महिलाओं के लिए चिंतित रहते हैं. इसी में एक सबसे कल्याणकारी योजना मंईयां सम्मान योजना है. सभी बेटी-महिलाओं को हर साल 12 हजार देने की घोषणा सरकार ने की है. लेकिन जैसे ही महिलाओं के खाते में पैसा जाना शुरू हुआ कुछ लोग कोर्ट पहुंच कर रोकने की कोशिश करने लगे. षड्यन्त्र रचना शुरू कर दिया है. लेकिन एक बात विपक्ष सोच ले कोई ताकत अब इस योजना को रोक नहीं पाएगी.

यात्रा में सभी बेटियों से करेंगे संवाद

साथ ही दीपिका पांडे सिंह ने एक और घोषणा की है कि, जब फिर से सरकार बनेगी तो इस योजना की राशी बढ़ा दी जाएगी. अपनी बहनों को इतना स्वावलंबी कर देंगे की किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा. उन्होंने कहा कि, बेटी जब कुछ ठान लेती है तो उसे पूरा कर के ही बैठती है. अब कल्पना सोरेन के नेतृत्व में यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा में सभी बेटियों से संवाद करेंगे. झारखंड को सबसे आगे लेकर जाएंगे. सभी महिलाओं और बहनों का साथ हेमंत सोरेन के साथ है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:मंईयां सम्मान योजनादीपिका पांडे सिंहकृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंहझारखंडझारखंड न्यूजझारखंड राजनीतिमंईयां सम्मान यात्राझारखंड सरकारविधायक कल्पना सोरेनसीएम हेमंत सोरेनरांचीMaiyan Samman YojanaDeepika Pandey SinghAgriculture Minister Deepika Pandey SinghJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliticsMaiyan Samman YatraJharkhand GovernmentMLA Kalpana SorenCM Hemant Sorenranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.