☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब फोन या ऐप की जरूरत नहीं! आ गया WhatsApp में कॉलिंग का नया फीचर

अब फोन या ऐप की जरूरत नहीं! आ गया WhatsApp में कॉलिंग का नया फीचर

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अब किसी का हाल जानने से लेकर किसी को देखने तक में मिनटों का भी समय नहीं लगता क्योंकि हमारे दौड़ भाग भरी ज़िंदगी को आसान बनाने में Whatsapp ने भी काफी अहम भूमिका निभाई है. किसी से बात करने, किसी को देखने, तस्वीरें साझा करने, लोकेशन जानने तक से लेकर पैसे भेजना अब चुटकी का खेल है. पर उसके लिए आपको whatsapp का अप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.

दरअसल WhatsApp Web पर अब यूज़र्स को वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर पर लगभग एक साल से काम चल रहा था और फिलहाल यह केवल वन-टू-वन चैट तक ही सीमित है.

इस नए फीचर की खासियत यह है कि यूज़र्स को डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है. वे सीधे अपने ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर कॉल कर सकते हैं. बीटा प्रोग्राम में शामिल कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही फिलहाल यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी यूज़र्स तक बढ़ा दिया जाएगा. कॉल शुरू करने के लिए यूज़र्स को चैट खोलकर ऊपर दाईं ओर मौजूद कॉल बटन पर क्लिक करना होगा.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित कॉल्स
WhatsApp Web से की गई सभी कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी, ठीक वैसे ही जैसे Android, iOS और डेस्कटॉप ऐप पर होती हैं. कॉल्स के लिए Signal प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाता है, जो WhatsApp 2016 से मैसेज, कॉल और स्टेटस अपडेट्स की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल कर रहा है. इस अपडेट के बाद यूज़र्स ब्राउज़र से ही बिना किसी ऐप के वॉयस और वीडियो कॉलिंग का अनुभव ले सकते हैं, जिससे WhatsApp Web और भी ज्यादा उपयोगी और सुविधाजनक बन गया है.

Published at:10 Feb 2026 11:03 AM (IST)
Tags:tech buzztechnology newstechnologytechnology latest newstechnology news latestWhatsAppWhatsApp WebWhatsApp new featureWhatsApp featureWhatsApp Web new featureWhatsApp callingWhatsApp Calling featureWhatsApp new feature launchedWhatsApp bannedWhatsApp banWhatsApp ban newslatest newstop newsviral newsbig newstrending news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.