☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

देर दोपहर तक पलामू में नहीं आया मंईयां योजना का पैसा, दिनभर परेशान रहीं लाभुक, मोबाइल चेक करते बीत गया दिन

देर दोपहर तक पलामू में नहीं आया मंईयां योजना का पैसा, दिनभर परेशान रहीं  लाभुक, मोबाइल चेक करते बीत गया दिन

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पलामू जिले में आज मंईयां सम्मान योजना की दो किस्तें आनी थी, लेकिन देर दोपहर तक लाभुकों के खाते में पैसे नहीं आए. लाभुकों के खाते में पैसे नहीं आने से मंईयां योजना की लाभुक परेशान दिखीं. कई बार मोबाइल चेक करते आज का दिन बीत गया. बताते चलें कि शुक्रवार से पलामू में 3,50,993 लाभुकों के खाते में एक साथ दो महीने की किस्त 5 हजार ट्रांसफर किए जाने थे, लेकिन लाभुकों के खाते में अबतक पैसे नहीं आए हैं. ऐसे में महिलाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. लाभुकों को योजना से नाम हटने का डर भी सता रहा है.

गौरतलब है कि पलामू में अगस्त 2024 में 71,770, सितंबर में 341,895, अक्टूबर में 349,318, नवंबर में 356,724 और दिसंबर में 372,937 महिलाओं के खातों में मंईयां योजना की राशि हस्तांतरित की गई. इस वर्ष मार्च में 284,006 महिलाओं को एक साथ तीन किस्तें प्राप्त हुईं. जून में 349,080 लाभार्थियों के खातों में योजना की राशि हस्तांतरित की गई. अगस्त में रक्षाबंधन पर 348,291 महिलाओं को दो मासिक किस्तें प्राप्त हुईं. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में लाभार्थियों को मासिक ₹87 करोड़ वितरित किए जाते हैं.

शुक्रवार से 14वीं किस्त भुगतान की घोषणा

पलामू सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी सहायक निदेशक नीरज कुमार की मानें तो शुक्रवार से पलामू में दो किस्तों का भुगतान किया जाना था. वहीं 15वीं किस्त दिवाली और छठ से पहले जारी करने की योजना है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस महीने लाभार्थियों की संख्या 3,50,993 तक पहुंच सकती है. यानी इस महीने 1,500 से 2,000 महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा सकता है.

 

Published at:26 Sep 2025 12:18 PM (IST)
Tags:maiya samman yojnamaiya samman yojna 2024maiya samman yojna 2500maiya samman yojna sudharjharkhand maiya samman yojnamaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojanamaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna adhar linkmaiya samman yojna tisri kistmaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna chauthi kistmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 2025maiya samman yojna form kaise bharemaiya samman yojna ka paisa kab aaegamaiya samman yojana noticemaiya samman yojana 14th kistmaiya samman yojana ka 14th kistmaiya samman yojana 14th kist 2025maiya samman yojana 14th kist 2500maiya samman yojana 13th 14th kist 2500maiya samman yojana 14th 13th kist 2500maiya samman yojana 14th kist kab aayegamaiya samman yojana ka 14th kist kab milegamaiya samman yojana 14th kist payment 2025maiya samman yojan 14th kist installmentmaiya samman yojana 14th kist 2500 rupee dalna lagemaiya samman yojana 13th kistmaiya samman yojana 14 kistmaiya samman yojna 14th kistmaiya samman yojana 14th kistmaiya samman yojna new update
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.