टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : वो कहते है ना ‘भूखे भजन न होय गोपाला’. यानी कि भूखे पेट भगवान के भजन में भी ध्यान नहीं लग सकता. इस वाइरल वीडियो को देख कुछ ऐसा प्रतीत होता है. जहां एक शादी समारोह में लोग शादी में खाना खाने बैठे है. मगर इसी बीच बरसात ने सारा खेल खराब कर दिया. जिसके बाद लोगों ने जो खाना खाने का तरीका अपनाया है वो देखने लायक है. इस वाइरल वीडियो में लोगों के जुगाड़ को देख आप भी अपनी हसी रोक नहीं पाएंगे.
खाने के इस जुगाड़ से लोग हैरान
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी समारोह में खाने का प्रोग्राम चल रहा है कि तभी जोरदार बारिश हो जाती है. जहां लोग खाने बैठे थे वहाँ उनके सर पर पानी गिरने लगता है. लेकिन लोग भागने के बजाए काफी जुगाड़ू निकले. जिस गद्दे पर लोग बैठे थे उसे उन्होंने छत बना लिया. मौजूद सभी लोग एक हाथ से गद्दे को पकड़ अपना सर ढक रहे है तो दूसरी हाथ से वह खाना खा रहे हैं. इसे देखकर तो हर कोई यही कह रहा है कि भाई कुछ भी हो जाए पर हाथ से खाना ना जाए. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो के कमेंट बॉक्स पर लोग टूट पड़े और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे.
लोगों ने ऐसे किया रिऐक्ट
इस वीडियो पर अबतक कई लाइक और व्यू मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, तमाम यूजर्स ने इस पर अपने दिल की बातें भी लिखी हैं. जैसे एक जनाब ने लिखा- चाहे कुछ भी हो जाए, खाना नहीं छोड़ेंगे. दूसरे ने लिखा कि जहां चाह वहां राह। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि इन लोगों ने सही दिमाग लगाया, वरना काफी खाना वेस्ट हो जाता. ऐसे ही कई कमेन्टस इस वीडियो पर मिले है.