✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

न घोड़ी, न लग्जरी कार...PM मोदी के संदेश से प्रेरित दूल्हे ने निकाली ऐसी बारात की वीडियो हो गया वायरल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 12:15:52 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आजकल के दौर में लोग दिखावे की जिंदगी जीना ज्यादा पसंद करते है.वहीं, जब बात शादी-विवाह की आती है तो लोग कर्ज लेकर भी जमकर खर्च करते है, ताकि अपने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के बीच अपनी शान दिखा सकें लेकिन इसी बीच लोगों को प्रेरित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक सरकारी कर्मचारी ने इतनी सादगीपूर्ण तरीके से अपनी शादी और बारात निकाली कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे है.

सड़क पर अनोखी बारात को देख हैरान रह गए लोग

इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है. वहीं, सप्लाई को लेकर भी चिंता बनी हुई है. कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए ईंधन बचाने की अपील की थी, ताकि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो और फिजूलखर्ची से बचा जा सके.इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक दूल्हे ने बेहद सादगीपूर्ण तरीके से अपनी बारात निकाली. वहां ना लग्जरी कार थी, ना घोड़ी और ना ही कोई शोर-शराबा या दिखावा, जिसमें फालतू का पैसा खर्च हो.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की लोग खूब तारीफ कर रहे है.

अनोखी बारात की लोग खूब कर रहे है तारीफ

 सामने आई इस शादी ने लोगों का दिल जीत लिया है.यहां जिला पुलिस बल में पदस्थ जवान कुबेर देहारी ने अपनी शादी को सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि समाज के लिए एक संदेश बना दिया. महंगी गाड़ियों और भव्य सजावट से दूर, कुबेर ने बैलगाड़ी पर बारात निकालकर सादगी, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.नारायणपुर के डूमरतराई गांव की सड़कों पर जब कुबेर देहारी की बारात बैलगाड़ी पर निकली तो लोग रुककर उसे देखने लगे. यह किसी मजबूरी का नहीं, बल्कि एक सोच और संदेश का हिस्सा था.

पढ़े दुल्हे ने क्या कहा है

दूल्हा ने बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और सादगी वाले संदेश से प्रेरित है.उनका मानना है कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर समाज और प्रकृति दोनों के लिए बेहतर उदाहरण पेश किया जा सकता है.

Tags:narayanpur newschhattisgarh newsviral weddingbullock cart weddingsimple marriagepm modi messagefuel savingviral videodesi weddingeco friendly weddinginspirational storyindian weddingsocial media viralunique baraattraditional wedding

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.