✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

DJ पर प्रतिबंध नहीं! सदन में कुर्ता फाड़ने को अकेला यादव ने बताया ड्रामा, देखिये यह रिपोर्ट

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:16:27 AM

रांची- रामनवमी पूजा के दौरान प्रशासन के द्वारा डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का चौतरफा विरोध शुरु हो चुका है. भाजपा प्रशासन के इस फैसले को एक धर्म विशेष को खुश करने की कोशिश बता रही है, उसका कहना है कि हम तालिबानी शासन में नहीं जी रहे हैं. हिन्दूओं के पर्व-त्योहार पर ही प्रशासन को इस तरह के कानूनों की याद क्यों आती है. यह तो तालिबानी फरमान है. साफ है कि भाजपा डीजे के बहाने अपनी हिन्दूवादी छवि को धारदार बनाने की  महिम में जुट गयी है.

डीजे को राजनीतिक मुद्दा बनाने की मुहिम में जुटी भाजपा

हालांकि सत्ता पक्ष के विधायकों को भी इस बात का भान हो चुका है कि डीजे को राजनीतिक मुद्दा बनाये जाने के कारण उनकी छवि पर खतरा मंडरा रहा हैं. डीजे के बहाने उन्हे हिन्दू विरोधी साबित करने की महिम छेड़ दी गयी है. यही कारण है कि एक-एक कर अब सत्ता पक्ष के विधायक भी सामने आ रहे हैं, उनके द्वारा भी अब प्रशासन के इस फैसले पर सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है.

विधायक अम्बा प्रसाद ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

इसकी पहली शुरुआत बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अम्बा प्रसाद की ओर से हुई. अम्बा प्रसाद ने प्रशासन के इस फैसले को साफ शब्दों में जनविरोधी बतला दिया, साथ ही बिना देरी किये हुए प्रशासन से इस फैसले को वापस लेने की मांग भी कर दी. अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बरही विधायक अकेला यादव ने डीजे पर प्रतिबंध की पूरी खबर को ही निराधार बता दिया है. विधायक उमाशंकर यादव अकेला का दावा है कि प्रशासन ने डीजे बजाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, प्रशासन की अपील सिर्फ उसकी आवाज को कम करने की है.

सत्ता पक्ष के विधायकों में जमीन खिसकने का डर

साफ है कि सत्ता पक्ष के विधायकों को इस बात की बेचैनी है, भाजपा के प्रचार के कारण हिन्दूओं का एक बड़ा वर्ग उनके खिलाफ जा रहा है, उनको इस बात का भान भी हो रहा है कि त्योहारों पर डीजे बजाना अब बहुत हद तक धार्मिक स्वरुप ग्रहण कर लिया है, हिन्दू कल्चर का हिस्सा बनता जा रहा है, डीजे प्रतिबंध लगाने की किसी भी कोशिश से आम जनता की राय उनके खिलाफ बन सकती है. यही कारण है कि उमाशंकर अकेला प्रतिबंध की खबर को ही पूरी तरह फर्जी बताते हुए भाजपा पर तंज कसते हैं. उनका कहना है कि सदन के अन्दर डीजे के लिए कुर्ता फाड़ना कोई अच्छी संस्कृति तो नहीं है, राम ने कब कहा कि हम डीजे के साथ ही खड़े हैं. यह सब महज भाजपा की पॉलिटिकल ड्रामेबाजी है.

Tags:Akela YadavNo DJ restrictionstearing of the kurta in the House a political drama

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.