टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज के डिजिटल इंडिया के जमाने में अब हर जगह ऑनलाइन पेमेंट आम हो गया है. चाहे 10 के गोलगप्पे हों या सब्जी-राशन की खरीदारी, हर जगह लोग UPI से पेमेंट कर रहे है. इसी बीच paytm ने एक नया Pocket Money फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब छोटे बच्चे भी बिना बैंक अकाउंट के UPI पेमेंट कर पाएंगे.इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि अब बच्चों को हर छोटी पेमेंट के लिए मम्मी-पापा का फोन या OTP लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.बच्चे अपने मोबाइल से आराम से पेमेंट कर सकेंगे, लेकिन पैसे सीधे पेरेंट्स के बैंक अकाउंट से कटेंगे यानी पेमेंट आसान भी रहेगा और पूरा कंट्रोल पेरेंट्स के हाथ में रहेगा.
पेरेंट्स के लिए भी यह फीचर काफी मददगार
पेरेंट्स के लिए भी यह फीचर काफी मददगार है क्योंकि वे आसानी से देख पाएंगे कि बच्चा कितना और कहाँ खर्च कर रहा है.जरूरत पड़ने पर वे लिमिट सेट कर सकते हैं या चाहें तो फीचर को बंद भी कर सकते है.कंपनी का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर रोजमर्रा के छोटे खर्चों को आसान बनाने के लिए लाया गया है.आजकल बच्चे स्कूल-कॉलेज में कैंटीन पेमेंट, मेट्रो-बस किराया, कैब बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन फूड ऑर्डर और छोटी शॉपिंग खुद करना चाहते है, लेकिन बैंक अकाउंट न होने की वजह से उन्हें परेशानी होती थी.अब यह दिक्कत काफी हद तक खत्म हो जाएगी.इस फीचर में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है और पेमेंट लिमिट तय की गई है ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो सके. शुरुआत में लिमिट कम रखी गई है, जिसे बाद में जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है.
एक्टिव करना भी बहुत आसान
इसे एक्टिव करना भी बहुत आसान है. बस Paytm ऐप को अपडेट करना है, फिर Pocket Money ऑप्शन में जाकर बच्चे का नंबर या UPI ID जोड़ना है.उसके बाद वेरिफिकेशन और लिमिट सेट करनी होगी. फिर UPI PIN डालते ही बच्चे को इनविटेशन मिलेगा, जिसे accept करते ही यह फीचर एक्टिव हो जाएगा.