✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लाल झंडे के बीच नीतीश की हुंकार, साथ मिलकर लड़े तो भाजपा नहीं कर पायेगी 100 पार, इधर तेजस्वी ने उठायी क्षेत्रीय दलों को ड्राइविंग सीट पर बिठाने की मांग, क्या है इसके मायने 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:47:51 AM

पटना (PATNA):  काफी अर्से के बाद राजधानी पटना पूरी तरह लाल झंडों से पटा दिखाई दे रहा है, शहर का हर गली-चौराहा लाल झंडों से पटा पड़ा है और इसका कारण है कृष्ण मेमोरियल हॉल में सीपीआइ एमएल का पांच दिवसीय महाधिवेशन. दावा किया जा रहा है कि इस महाधिवेशन में बिहार सहित पूरे देश से लाल झंडाधारियों का जुटान हुआ है.

भाजपा को 100 का आंकड़ा का पार करने में भी मुश्किल खड़ी हो जायेगी

सीपीआइ एमएल के इसी महाधिवेशन को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने एक बड़ा सियासी बयान दिया है, अपनी छवि के विपरीत नीतीश कुमार ने दावा कर दिया है कि यदि विपक्ष की सारी पार्टियां 2024 में एक साथ मिलकर मैदान में उतरती है तो भाजपा को 100 का आंकड़ा का पार करने में भी मुश्किल खड़ी हो जायेगी. लेकिन यदि मेरी सुझाव पर अमल नहीं किया गया तो क्या होगा इसकी जानकारी आप सबों को भी है.

ड्राइविंग सीट पर क्षेत्रीय दलों को बिठाने की मांग

इसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पीछे नहीं रहें और लगे हाथ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की उपस्थिति में कांग्रेस को यह सलाद दे डाली कि ड्राइविंग सीट पर क्षेत्रीय दलों को बगैर बिठाये कांग्रेस भाजपा के इस रथ को रोकने में कामयाब नहीं होने वाली है. अपनी बात को और भी साफ करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां कांग्रेस मजबूत है, भाजपा को सीधी टक्कर दे सकती है, वह खुद ही ड्राइविंग सीट पर बैठें, लेकिन जहां उसकी स्थिति कमजोर है, वह ड्राइविंग सीट पर क्षेत्रीय दलों को बिठाये.

क्या तेजस्वी का इशारा पीएम पद के लिए चेहरे को लेकर भी है

साफ है कि इस बयान के कई अर्थ और राजनीतिक संकेत निकाले जा सकते हैं, क्या तेजस्वी यादव की नसीहत सिर्फ क्षेत्रीय दलों से तालमेल बिठाने की है. या पीएम पद के चेहरे को लेकर भी इस बयान में कोई संकेत छुपा हुआ है, क्या तेजस्वी की मंशा किसी क्षेत्रीय दल के नेता को पीएम पद का चेहरा बनाने की है. क्योंकि जिस प्रकार नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि यदि मेरा सुझाव नहीं माना गया तो क्या होगा आप सबों को पता है, साफ है कि तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार दोनों ही संकेतों में ही सही कांग्रेस कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

रिपोर्ट: देवेंद्र कुमार 

Tags:BiharNitish KumarTejaswiBjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.