✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उद्यमियों को नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा,अब उद्योग लगाने के लिए मिलेगी मुफ्त जमीन,GST में भी छूट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:18:49 AM

पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर उन्होंने उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की.मुख्यमंत्री ने बताया कि 2020 में सात निश्चय-2 योजना के तहत 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे सरकार ने पूरा कर लिया है.अब अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है.

विशेष आर्थिक पैकेज की मुख्य बातें

राज्य सरकार ने निजी क्षेत्रों को उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रावधान किए हैं, जिनमे शामिल है –

1.कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा.

2.सभी जिलों में उद्योग लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी.अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को जमीन मुफ़्त में दी जाएगी.

3.उद्योग से जुड़ी भूमि विवाद की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

4.यह सभी सुविधाएं अगले छह महीने के भीतर उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को उपलब्ध कराई जाएंगी.

5.इसके अलावा सरकार ने संकेत दिया है कि कई अन्य प्रावधान भी किए जा रहे हैं, जिनकी विस्तृत अधिसूचना शीघ्र जारी होगी.

मुख्यमंत्री का विज़न

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बिहार में औद्योगिक माहौल को और बेहतर बनाना है, ताकि राज्य के युवा दक्ष, आत्मनिर्भर और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकें। साथ ही, निजी निवेश बढ़ने से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

Tags:buxar nitish kumar newsnitish kumar newsnitish kumar news livenitish kumar bihar newsnitish kumar live newsnitish kumar viral newsnitish kumar today newsnitish kumar latest newsnitsh kumar newscm nitish kumar today newsnitish kumar breaking newscm nitish kumar latest newscm nitish kumar live today newspm modi nitish kumar rally newsnitish kumarcm nitish kumarnitish kumar jdunitish kumar trenitish kumar livelive nitish kumarnitish kumar biharnitish kumar videoTrending newsViral newsScheme of biharGovernment of biharBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.