✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नीति आयोग की 8 अगस्त को होने जा रही बैठक, जानिये किस विषय पर होगी चर्चा

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 9:41:23 PM

रांची (RANCHI): नीति आयोग की होने जा रही बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष चर्चा होगी. स्कूली से उच्च शिक्षा तक के लिए योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके अलावा म्यूनिसिपल फाइनेंस, अर्बन प्लानिंग और एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर एंड सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस, कृषि पर भी चर्चा होगी. राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में होनेवाली यह बैठक 7 अगस्त को सुबह 9.45 बजे शुरू होकर शाम के साढ़े चार बजे तक चलेगी.

सीएम हेमंत भी शामिल होंगे

आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बैठक को लेकर राज्य सरकार तैयारी में जुट गयी है. बैठक में हेमंत सोरेन झारखंड की समस्याओं को रखेंगे. पिछले साल 20 फरवरी को बैठक हुई थी.

कब बना नीति आयोग

5 मार्च 1950 को सेंट्रल कबिनेट के मुताबिक योजना आयोग का गठन किया गया था. 13 अगस्त 2014 को योजना आयोग खत्म कर दिया गया और इसकी जगह पर नीति आयोग का गठन हुआ. 1 जनवरी 2015 की सेंट्रल कैबिनेट ने इसपर मुहर लगाई. इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.