✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सिवान में सब्जी विक्रेता के घर NIA की रेड, बैंक खाते में संदिग्ध लेन देन का मामला, 5 घंटे चली पूछताछ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:43:07 PM

सिवान(SIWAN): सिवान में आज अहले सुबह से एनआईए की छापेमारी जारी है. सिवान शहर के सराय थाना क्षेत्र के पुराना किला पोखरा निवासी अख्तर अली के यहां एनआईए टीम ने छापेमारी किया है. एनआईए टीम ने करीब 5 घंटे से ज्यादा अख्तर अली और उसके पुत्र सुहैल अली एवं आमिर अली से पूछताछ की.

बैंक खाते में हुए संदिग्ध लेन देन का मामला

बताया जाता है कि सुहैल अली सिवान शहर के सब्जी मंडी में पिता के साथ सब्जी का कारोबार करता हैं वही उसका भाई आमिर अली शहर के तेलहट्टा बाजार में कपड़ा की दुकान चलाता है. मिली जानकारी के अनुसार सुहैल का कारोबार हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर से होता है. सुहैल के बैंक खाते में हुए संदिग्ध लेन देन को देखते हुए उसका अकाउंट करीब 6 महीने पहले फ्रिज कर दिया गया था. आज सोमवार अहले सुबह करीब 5 बजे एनआईए टीम सिवान सदर सीओ रवि शेखर, सराय थाना, पचरुखी थाना, नगर थाना के साथ पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी के लिए पहुंची. 5 घंटे से ज्यादा चली इस छापेमारी में एनआईए टीम को क्या कुछ बरामद हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई.

किस मामले में हुई छापेमारी

5 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद जब 5 सदस्यीय टीम बाहर निकली तो मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया. मीडिया के सवालों पर एनआईए टीम ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. एनआईए टीम से सिर्फ इतना कहा की प्रेस रिलीज के माध्यम से इसकी जानकारी दे जाएगी.वही सराय थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हां मेरे थाना क्षेत्र में छापेमारी हुई है, एनआईए टीम की छापेमारी है. लेकिन किस लिए ये छापेमारी हुई है इसकी जानकारी नहीं है. एनआईए टीम के आने के जानकारी के बाद दल बल के साथ यहां पहुंचें हुए है.

Tags:Bihar newsSiwan newsBihar breaking newsRaid in siwanNIA raidNIA raid in siwanSiwan policeNIA raids the house of a vegetable vendor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.