✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अमित शाह के दौरे से पहले पूर्णिया में PFI कार्यालय में NIA की छापेमारी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:51:14 PM

पूर्णिया(PURNIA): गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व पूर्णिया के पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पर एनआईए की छापेमारी(NIA raid in PFI office) चल रही है. यह छापेमारी सुबह 3 बजे से ही की जा रही है. छापेमारी को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं. जहां सभी केंद्रीय बलों को लगाया गया है. सूत्रों के मुताबिक एनआईए के एसपी खुद छापेमारी कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इस छापेमारी में क्या कुछ हुआ है इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है. 

बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा: गिरिराज सिंह 

एनआईए द्वारा पूरे देश में पीएफआई के कार्यालय पर चल रही छापेमारी और पूर्णिया में पीएफआई के क्षेत्रीय कार्यालय पर चल रही छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आतंकी पूर्णिया को अपना सेंटर बनाना चाहते हैं. फुलवारी शरीफ में जिस तरह से पकड़े गए इनकी मनसा 1947 में ही भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की थी. उन्होंने कहा कि सिम्मी संगठन लालू यादव के राज में पीएफआई के तौर पर कार्य करने लगी. नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों सांस्कृतिक संगठन बताकर संरक्षण देते रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.