✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

 फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में बिहार के इन शहरों में चल रही NIA की छापेमारी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:56:05 PM

दरभंगा(DARBHANGA):बिहार के छह शहरों में फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल में गुरुवार को एनआईए की छापेमारी चल रही है. राजधानी पटना के फुलवारी इलाके में, अररिया व सीमांचल के अन्य जिलों और औरंगाबाद सहित कई स्थानों पर छापेमारी जारी है. वहीं बिहार के दरभंगा में भी आज फुलवारीशरीफ शरीफ़ मामले में फिर NIA की टीम दरभंगा पहुची है. NIA के दो टीम दरभंगा पहुंची है. जिसमें एक टीम दरभंगा के उर्दू बाजार मुहल्ले के दानिश लॉज में छापेमारी कर रही है. यह लॉज NIA के गिरफ्त में आये नरुद्दीन जंगी के घर से महज कुछ कदम की दूरी पर है. इससे पहले दरभंगा में NIA की टीम नरुद्दीन जंगी के घर छापेमारी कर चुकी है. वहीं दूसरी टीम दरभंगा के सिंघवाड़ा थाना इलाके के शंकरपुर गांव में मोहम्मद मुस्तकीम के घर छापेमारी कर रही है. दरभंगा में सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किये गए हैं. मीडिया को तस्वीर लेने से रोका जा रहा है. करीब चार घंटे से छापेमारी जारी है. सिंहवाड़ा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव की नाकेबंदी की है.

क्या है फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल

बता दें किकुछ दिन पहले ही  पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने और लोगों को आतंकी प्रशिक्षण देने वाले संगठन और  PFI और SDPI  के सदस्य मोहम्मद जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था. वहीं पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट कांड के आरोपी अतहर परवेज को भी गिरफ्तार किया है. इन दोनों से एनआईए और एटीएस की टीम ने पूछताछ कर रही है. इनकी निशानदेही पर कुल 26 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं. इसी को लेकर NIA अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.