✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

New Year 2023 : नए साल में पर्यटकों से गुलजार होगा पिकनिक स्पॉट, स्वागत के लिए सज धज कर तैयार है वाल्मीकी टाइगर रिजर्व

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:41:20 AM

चंपारण(CHAMPARAN): बिहार में नए साल पर वीटीआर में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. वन विभाग के गेस्ट हाउस की साफ सफाई कर उसका रंग रोगन किया गया है. नए वर्ष पर वाल्मीकी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए एक बेहतर स्पॉट साबित होता है लिहाजा कुछ पाबंदियों के साथ वन विभाग ने पर्यटकों के लिए क्या कुछ खास तैयारियां की है जानते हैं विस्तार से....

पिकनिक मनाने पर ये रहेंगी पाबंदियां 

नया साल दस्तक देने वाला है. इस बीच पर्यटक भी पिकनिक मनाने और नव वर्ष एंजॉय करने को लेकर तैयारियों में जुटे हैं. इसी क्रम में बिहार का कश्मीर कहा जाने वाले वाल्मीकीनगर में भी वाल्मीकी टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए सज धज कर तैयार है. बता दें की प्रतिवर्ष नए साल पर लाखों की संख्या में देश विदेश से पर्यटक वाल्मीकी टाइगर रिजर्व के खूबसूरत वादियों में पिकनिक एंजॉय करने पहुंचते हैं.  खासकर बिहार, यूपी और नेपाल के पर्यटकों के लिए यह बेहतर और पसंदीदा डेस्टिनेशन साबित होता है. लिहाजा वन विभाग ने इस वर्ष नए साल में पूरी तैयारियां की है. हालांकि इस बीच जंगल के भीतर पिकनिक मनाने पर पाबंदी रहेगी. यानी पर्यटक जंगल के भीतर आग नहीं जला सकेंगे और ना ही लाउडस्पीकर या गाना बजा सकेंगे. वन कानून अधिनियम के तहत जानवरों और जंगल को क्षति न पहुंचे और वन्य जीवों को परेशानी न हो इसका पर्यटकों को ख्याल रखना पड़ेगा. 

ये सभी पिकनिक स्पॉट पर उठा सकते हैं आनंद 

वाल्मीकी टाइगर रिजर्व अंतर्गत वाल्मीकीनगर वन परिक्षेत्र के रेंजर अवधेश कुमार ने बताया कि वीटीआर के गेस्ट हाउसों की साफ सफाई के साथ रंग रोगन किया गया है. साथ ही नए साल के पूर्व बाघ का एक स्कल्पचर लगाया है जिसको पर्यटकों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा. इसके अलावा पर्यटक जंगल सफारी, लक्ष्मण झूला, कैनोपी वॉक झूला समेत बोटिंग का आनंद उठा सकेंगे. साथ ही जंगल के भीतर पिकनिक मनाने की पाबंदी रहेगी. बताया जा रहा है की कोविड काल के बाद इस वर्ष नए साल पर सैलानियों की भारी भीड़ जुटेगी. इसका प्रमाण अभी से दिखने लगा है. वाल्मीकी टाइगर रिजर्व के जितने भी गेस्ट हाउस हैं. उनकी बुकिंग 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक पूरी तरह फुल है. वहीं निजी होटल्स में भी इन सभी तारीखों पर कमरे खाली नहीं हैं. एलिफेंटा पिट्स, प्रकाश गेस्ट हाउस, वाल्मीकी रिसोर्ट समेत अधिकांश निजी होटल्स की बुकिंग फुल होने के कारण कुछ पर्यटक नेपाल के होटलों में जगह खाली होने की भी इनक्वायरी कर रहे हैं. 

Tags:bihar newschamparan news updatenew year celebrationPicnic spot will be buzzing with tourists in the new year

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.