✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट, जान लें वरना नहीं मिलेगी छठी किस्त

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:45:21 PM

रांची(RANCHI): मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त आज लाभुकों के खाते में आ जाएगी. लेकिन, योजना की छठी किस्त को लेकर एक नया बदलाव आया है. दरअसल अब जिस लाभुक का खाता उनकी आधार नंबर से लिंक होगा उन्हें ही सम्मान योजना की राशि दी जाएगी. 

करवाना होगा खाता आधार से लिंक
जानकारी के अनुसार 15 जनवरी से लाभुको के खाते में छठी किस्त भेजी जाएगी. लेकिन जिस लाभुकों का खाता उनके आधार नंबर से लिंक नहीं होगा उन्हें यह राशि नही दी जाएगी. ऐसे में लाभुकों को बैंक और पोस्ट ऑफ़िस के खातों को आधार नंबर से लिंक करवाना ज़रूरी है. हालांकि अभी जिन लाभुकों का खाता आधार नंबर से लिंक नहीं है, उनके खाते में भी योजना की राशि भेजी जा रही है. लेकिन अब बढ़ी हुई राशि की दूसरी किस्त के लिए सभी को निर्देश दिया जा रहा है कि अगर 15 जनवरी से पहले खाते से आधार नंबर लिंक नहीं होगा तो आपको राशि नहीं मिलेगी. 

15 जनवरी को आएगी छठी किस्त
बता दें कि बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त लगभग सभी महिलाओं को मिल चुकी है. वहीं बच्चे हुए लोगों को 6 जनवरी को सभी के खाते में 2,500 रुपए भेजे जा रहें है. वहीं इसी कड़ी में दूसरी किस्त की भी राशि भेजने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. 15 जनवरी को दूसरी किस्त की राशि 2,500 रुपए सभी लाभुको के खाते में डाल दी जाएगी. लेकिन इससे पहले आपको अपने अकाउंट को आधार नंबर से लिंक करवाना होगा, तभी आपको इसका लाभ मिल सकता है. 

आधार नंबर से ऐसे करवाए खाता लिंक
ऐसे में अगर आपका खाता आधार नंबर से लिंक नहीं है, तो आप अपने आधार कार्ड का फ़ोटो कॉपी लेकर अपने बैंक या पोस्ट ऑफ़िस जाकर अपना खाता आधार कार्ड नंबर लिंक करवा सकते है.

 

Tags:maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana new updatemukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 5th kistmukhyamantri maiya samman yojana online applymaiya samman yojana paisamaiya samman yojana 2025maiya samman yojana ka paisa kab milega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.