✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Gen Z’s के लिए न्यू बिज़नेस स्टार्टअप ideas ,अगर आप भी बड़े Businessman बनना चाहते हैं तो, ये जरूर पढ़े

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 4:45:24 PM

आजकल के Gen Z’s अब सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि खुद का बिज़नेस शुरू करके कुछ अलग और बड़ा करने की सोच रखते हैं. जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रहा वैसे ही डिजिटल दौड़ भी आगे बढ़ रहा हैं जिसने स्टार्टअप शुरू करना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है. राइट आइडिया, स्मार्ट प्लैनिंग और लगातार मेहनत के साथ आज के युवा कम पूंजी (Capital) लगाकर भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं.   

किस तरह की बिज़नेस ज्यादा लाभदायक?
ई-कॉमर्स और ड्रॉपशिपिंग , डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी, फ्रीलांसिंग और कंटेंट क्रिएशन, एड-टेक और ऑनलाइन लर्निंग, फूड और क्लाउड किचन बिज़नेस, ग्रीन और सस्टेनेबल बिज़नेस काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता हैं. चलिए इन सभी का महत्व जानते हैं. 


ई-कॉमर्स और ड्रॉपशिपिंग
आज कल के युवाओ मे ऑनलाइन शॉपिंग का क्रैज़ बढ़ता ही जा रहा  है. इसी को देखते हुए ई-कॉमर्स और ड्रॉपशिपिंग एक स्टार्टअप के लिए शानदार शुरुआत हो सकती हैं, इसमे आपको अपनी स्टॉक रखने की कोई जरूरत नहीं होती हैं. इसमे आपके पास सिर्फ एक सही वेबसाइट और मार्केटिंग स्किल्स चाहिए जिससे आप घर बैठे- बैठे ही प्रोडक्ट बेच सकते हैं और प्रॉफ़िट गेन कर सकते हैं. 

डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी
आज के दौड़ मे हर बिज़नेस अपनी ऑनलाइन मे पहचान बनाना चाहता  हैं. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग की डिमांड लगातार बढ़ रही है. अगर आपको सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कंटेंट क्रिएशन ,SEO या ऑनलाइन एड्स चलाने आता हो तो आप अपनी खुद की डिजिटल एजेंसी शुरू कर सकते हैं. 
फ्रीलांसिंग और कंटेंट क्रिएशन
Gen Z’s के बीच फ्रीलांसिंग और कंटेंट क्रिएशन काफी तेजी से फैल रहा हैं. इंस्टाग्राम , ब्लॉगिंग और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से लोग लाखों और करोड़ों काम रहे हैं. वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या राइटिंग जैसी स्किल्स को बिज़नेस में कन्वर्ट किया जा सकता है.

ऑनलाइन और एड-टेक लर्निंग प्लेटफॉर्म
कोरोना काल के बाद से ऑनलाइन स्टडीस का भी काफी ज्यादा क्रैज़ बढ़ चुका हैं. ऑनलाइन कोर्स, स्किल डेवलपमेंट और लाइव क्लासेज की मांग लगातार बढ़ रही है. अगर आपके पास किसी भी तरह की नॉलेज हो तो आप अपना कोर्स बनाकर बेच सकते हैं या खुद का ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म शुरू कर सकते हैं.

फूड और क्लाउड किचन बिज़नेस
फूड हमेशा से डिमांड में रही है. क्लाउड किचन एक ऐसा मॉडल है जिसमें आप बिना रेस्टोरेंट खोले घर से ही खाना बनाकर ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स के जरिए बेच सकते हैं. काम पूंजी में यह एक फास्ट ग्रोइंग बिज़नेस है.

ग्रीन और सस्टेनेबल बिज़नेस
आज कल के जमाने मे लोगो को नेचर से काफी ज्यादा लगाव हो रहा हैं. इसी के बीच इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स, ऑर्गेनिक फूड और रीसायकल्ड आइटम्स वाली बिज़नेस का फ्यूचर काफी ब्राइट हैं. ये नाकी सिर्फ प्रॉफ़िट देगा हमे बल्कि नेचर के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं.

Tags:businessstartupsgen ze commercedigital marketingcloud kitchengreen manufacturingenterpreneureconomyindian economyglobal businessyoung billionersdeep tech

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.