✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पड़ोसी, शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसा कर ले गया बंगलोर, शादी का झांसा देकर किया ऐसा खौफनाक काम, जानिए कहाँ का है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 11:28:46 AM

कोडरमा (KODERMA): जिले के झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. यहां एक युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक विवाहित महिला को अपने साथ बेंगलुरु ले जाकर उसका शोषण किया है. 

दरअसल पीड़िता के अनुसार, आरोपी नागेश्वर उसका पड़ोसी था और बातचीत के दौरान उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. युवक ने शादी का भरोसा दिलाया और उसे अपने साथ बेंगलुरु ले गया. वहां दोनों करीब दो वर्षों तक साथ रहे. इस दौरान महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण किया. इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे मजदूरी करने के लिए मजबूर किया जाता था और उसकी कमाई आरोपी अपने पास रख लेता था. जब उसने इसका विरोध किया और घर लौटने की इच्छा जताई, तो युवक ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया.

महिला के अनुसार, इसके बाद आरोपी उसे वापस कोडरमा लेकर आया और झुमरी तिलैया के एक होटल में करीब एक महीने तक रखा. फिर 11 अप्रैल को आरोपी उसे तीन अन्य लोगों के साथ कार में बैठाकर कहीं ले गया. रास्ते में उसे बेहोश कर दिया गया और बाद में सड़क किनारे छोड़ दिया गया. होश आने पर पीड़िता खुद को अस्पताल में पाई. किसी तरह वह वापस झुमरी तिलैया पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले को और जटिल बनाता है कि आरोपी और पीड़िता दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Tags:kodermakoderma newsNeighbor Lures Woman into Romantic Trapneighbour harrasedneighbour harrased womenwomen illicit relationshiplatest newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.