✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नवादा: बुधौली पहुंचे चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर जमकर बोला हमला, पूछा- बिहार के पिछड़ेपन का जिम्मेवार कौन?

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:09:36 PM

नवादा(NAWADA): लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नवादा के पकरिबरावा प्रखंड के बुधौली पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला. उन्होने सरकार से पूछा कि बिहार अब तक पिछड़ा राज्य क्यों है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट’ की सरकार ही करेगी बिहार का विकास

बिहार तब ही सुखी और समृद्ध होगा, जब यहां ‘बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट’ की सरकार बनेगी. ‘बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट’ सरकार की पहली प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, बेहतर शिक्षा, सूबे में आईटी हब, राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करना होगा. यह कहना लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का. चिराग पासवान ने यह बातें नवादा के पकरिबरावा प्रखंड अंतर्गत बुधौली में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

बिहार के पिछड़ेपन का जिम्मेवार कौन?

जन-सभा के दौरान उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन पर खेद जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई सवाल भी किये. पूछा कि मुख्यमंत्री जी बताएं कि बिहार अब तक पिछड़ा है, तो उसका जिम्मेवार कौन? चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री जी लगातार यात्रा करते रहते हैं. फिलहाल वे समाधान यात्रा पर हैं, तो वे बताएं कि बिहार की बदहाल स्थिति का समाधान क्या है?

Tags:Bihar backwardnessNawadaChirag Paswan who reached Budhaulifiercely attacked the Nitish governmentBudhauli fiercely attacked the Nitish government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.