✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नवादा: अभ्रक खदान पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई लोग घायल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:47:20 AM

नवादा(NAWADA): नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाका हरदिया पंचायत के कुंभियातरी जंगल में अभ्रख खदान पर छापा मारने गई वन विभाग की टीम पर माफिया ने हमला किया. अवैध अभ्रख खदान पर छापेमारी कर जेसीबी लाने के क्रम में यह घटना घटी. घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है. घायल वन विभाग के ड्राइवर नरेश यादव ने बताया कि कुंभियातरी जंगल में अवैध अभ्रख खदान पर रेंजर मनोज कुमार और फॉरेस्टर राजकुमार पासवान के द्वारा अभ्रक के खदान पर छापेमारी करने के क्रम में अभ्रख माफियाओं ने रेंजर व फॉरेस्टर और वन विभाग के ड्राइवर पर जोरदार हमला किया. जिससे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक अर्जुन चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया. घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ संजीव रंजन ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल-चाल जाना. गौरतलब है कि 18 दिसंबर को कुंभियातरी जंगल में अवैध अभ्रख खदान पर छापेमारी कर रेंजर ने एक जेसीबी को जब्त किया था. हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में किसी प्रकार का कोई आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी.

Tags:NawadaAttack on police teamraid mica minemany people injuredBIHAR NEWSTHENEWSPOSTTNP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.