✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राज्य में बारिश के साथ हुई नवरात्रि की शुरुआत, जानिए नौ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:07:58 AM

रांची (RANCHI) : कल यानि की 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हुई है और माँ दुर्गा के आगमन के साथ ही एक बार फिर राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. बीते दिनों से ही राज्य के लगभग सभी जिलों में लगातार बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से तो निजात मिला है पर लोगों की परेशानी बढ़ चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो 26 सितंबर तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा. साथ ही आईएमडी ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और रांची समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. आईएमडी ने लोगों को घरों में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

ऐसे में 25 सितंबर से पूजा पंडालों व बाजारों में भीड़ उमड़ने लगेगी, पर बारिश लोगों के उत्साह पर पानी फेर सकती है. पंडालों के आसपास दुकान लगाने वालों और छोटे कारोबारियों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बारिश के दौरान खुले स्थानों, कमजोर पेड़ों और पुराने ढांचों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है. विभाग ने साफ कहा है कि 24, 25 और 26 सितंबर तक राज्य के लगभग इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो सकती है.

Tags:weatherweather updatelatest weather updateweather todayweather newsweatherbig newsnavratrinavratri mausamaaj ka mausamkaisa rahega mausam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.