✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नालंदा :  एक महिला पर दो पुरुषों ने जताया अपनी पत्नी होने का हक,थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:40:33 PM

नालंदा(NALANDA): नालंदा जिले के परवलपुर के संतनगर मुहल्ले में  उस वक्त सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी जब एक शादीशुदा महिला पर दो पुरूष अपनी पत्नी होने की बात कह आपस में भिड़ गये. मामला शांत नहीं होता देख तीनों को पुलिस थाने लाकर मामले को सुलझाने में जुटी. मामला तब शुरू हुआ,जब एक मकान में किराएदार के रूप में रह रही आरती देवी को उसके तथाकथित दो पतियों ने उसे अपनी पत्नी होने का दावा कर बैठा. थाना क्षेत्र के ढ़िबरी पर गाँव निवासी  बबलू कुमार की माने तो उसका विवाह आरती देवी से आठ वर्ष पूर्व हुआ था. जिससे दोनों को तीन संतान भी है. इधर एक वर्ष पूर्व आरती चंडी थाना के कोरू बीघा निवासी धीरेंद्र कुमार को अपना दिल दे बैठी, और उसके साथ ही परबलपुर में किराये के मकान में रहने लगी. महीनों बाद रविवार को जब बबलू उसके संतनगर स्थित किराये के मकान पर पहुंचा तो अपनी पत्नी को धीरेंद्र के साथ देख आग-बबूला हो गया. दोनों में कहासुनी होता देख आसपड़ोस के दर्जनों लोग वहां आ जुटे, तब मामले की सच्चाई सामने आयी.

एक फूल दो माली 

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी,जिसके बाद तीनों को थाना ले जाया गया. वहाँ भी सैंकड़ों लोग एक फूल दो माली की जीवंत घटना देखने जुट गये. आरती का पहला पति जहाँ उसके बिना नहीं रहने की बात बता रहा है, वहीं दूसरा पति धीरेंद्र कुमार भी उसपर अपना हक जता रहा है. बहरहाल पुलिस मामले की सच्चाई जानने एवं इसे सुलझाने में लगी है. 

Tags:biharnalandaTwo men expressed their right to be their wife on a woman

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.