नालंदा(NALAND): नालंदा जिले के बिन्द थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व सड़क लुटेरों द्वारा कैमरा लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही डीएसपी सदर डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूटी गई कैमरा, मोबाइल सेट, लाइट, बैटरी चार्जर समेत अन्य सामान बरामद किया है. बता दें कि बिन्द थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास सड़क लुटेरों ने फोन कर लव मैरिज शादी में वीडियोग्राफी करने को कहा था. जिसके बाद उसे पहुंचते ही उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है. जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानपुर के पलटपूरा निवासी सतीश कुमार, रहुई के शाहपुर निवासी प्रदीप कुमार,बेन के करजारा निवासी धीरज कुमार समेत चार लोग गिरफ्तार किया है.
नालंदा कैमरा लूट मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरा, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद
Published at:29 Sep 2022 06:17 PM (IST)
Tags:News