✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सैनी, सीएम के साथ 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:47:39 AM

टीएनपी डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी ने आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण कर लिया है. नायब सैनी राज्य के 19वें सीएम बन गए हैं. वहीं, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है. पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम मोदी शामिल हुए. साथ ही समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. इस दौरान बीजेपी शासित 18 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे.

नए मंत्रिमंडल में इन्होंने ली शपथ  

वहीं, सीएम नायब सैनी के साथ कैबिनेट के 13 मंत्रियों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. इस नए मंत्रिमंडल में अंबाला कैंट से विधायक और हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज, इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार, बादशाहपुर से MLA राव नरवीर सिंह, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. वहीं, राज्य मंत्री के तौर पर रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा, बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा, कृष्ण बेदी नरवाना, श्रुत चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम ने शपथ ली.

 

Tags:हरियाणामुख्यमंत्रीनायब सैनीसीएम नायब सैनीहरियाणा मुख्यमंत्रीपंचकूलाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024भाजपाभाजपा सरकारभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डाकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाहकैबिनेट मंत्रिमंडलहरियाणा राजनीतिनेशनल न्यूजHaryanaChief MinisterNayab SainiCM Nayab SainiHaryana Chief MinisterPanchkulaHaryana Assembly Elections 2024BJPBJP GovernmentBJP President JP NaddaUnion Home Minister Amit ShahCabinet CabinetHaryana PoliticsNational News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.