✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बाप रे! पहले किया अगवा फिर पिलास से नोचा सिर और कांख का बाल, इसके बाद पार कर दी हैवानियत की सारी हद पार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:23:39 PM

पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक युवक को पहले तो अगवा किया गया फिर पिलास से उसके बाल नोच दिए गए.वहीं उसके कांख का बाल भी नोचा गया है. हैवानियत की हद तब हो गई जब उसकी आंख फोड़ने की कोशिश की गई. पूरा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र के नासरीगंज है. जहां सन्नी कुमार का अपहरण कर लिया गया है. 

पढे वारदात के पीछे वजह क्या है

घटना बुधवार की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. जब सन्नी कुमार अनीसाबाद के वाल्मीचक मोड़ पर अपने कुछ निजी सामान लेने पहुंचे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें जबरन अगवा कर लिया. बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार का कुछ लोगों से जमीन के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसमे बकाया रुपये की मांग को लेकर तनातनी बनी हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उनका अपहरण किया गया है.

इलाके में हड़कंप

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने दीघा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपहरण की पुष्टि करते हुए कहा है कि तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और सन्नी कुमार की तलाश की जा रही है.सन्नी कुमार के परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. अब दिनदहाड़े अपहरण से उनका पूरा परिवार सदमे में है.

पुलिस की सक्रियता बढ़ी

पटना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर दी है.अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी और पीड़ित की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

Tags:kidnapping news patnapatna kidnapping newskidnapping newspatna kidnappingkidnapping in patnapatna me kidnappingnalanda kidnapping newspatna kidnapping casebihar kidnapping newschild kidnapping patnapatna kidnapping videordo kidnapping in patnapatna में बड़ी kidnappingpatna student kidnappingpatna shocking newspatna breaking newspatna child kidnapping casepatna kidnapping case updatepatna kidnapingpatna kidnapping cctv footagekidnapping from train in patnaCrime news biharTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.