✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुजफ्फरपुर: शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, डॉग स्क्वॉर्ड की ली जा रही मदद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:36:30 AM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. बावजूद इसके शराब कारोबारी शराब कारोबार को लेकर रोज़ नए-नए तरीके अपना रहे हैं. बिहार पुलिस अब इन कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर मानव बल के साथ स्वान दस्ते (DOG SQUAD) को भी साथ लेकर चलने लगी है. शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार और निरंतर कार्रवाई कर रही है.  

इसी क्रम में जिले के मनियारी थाना की पुलिस थाना अध्यक्ष संतोष कुमार रजक, एसआई कौशल कुमार, एसआई राजन कुमार और डॉग स्क्वॉर्ड की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की.

काफी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान थाना अध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बिहार सरकार द्वारा पूर्व शराबबंदी को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए वरीय अधिकारी के आदेश के आलोक में आज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर डॉग स्क्वायड की मदद से छापेमारी की गई. वहीं छापेमारी के दौरान विदेशी शराब बरामद किया गया. साथ ही इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Tags:MuzaffarpurPolice action against liquor tradersliquor tradershelp of dog squadBIHAR NEWSTHENEWSPOSTTNP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.